Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Prayagraj : आनंद विहार-पटना स्पेशल में पकड़ा गया फर्जी टीटीई, भेजा गया जेल
    आरपीएफ-जीआरपी

    Prayagraj : आनंद विहार-पटना स्पेशल में पकड़ा गया फर्जी टीटीई, भेजा गया जेल

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 1, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Prayagraj. मंगलवार को ट्रेन नंबर 04090 आनंद विहार-पटना में एक संदिग्ध व्यक्ति फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों को गुमराह कर रहा था. जिसे टूंडला में गिरफ्तार कर लिया गया. ऑनबोर्ड डिप्टी सीटीआई की सतर्कता से उसे ए-01 कोच में पकड़ा गया.

    जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उस दौरान यात्रा कर रहे ऑनबोर्ड डिप्टी सीटीआई प्रयागराज अभिनव पाण्डेय द्वारा सूचना मिली कि ट्रेन में एक संदिग्ध व्यक्ति फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों को गुमराह कर रहा है. उक्त व्यक्ति को ऑनबोर्ड डिप्टी सीटीआई की सतर्कता से पकड़कर कोच ए-01 में रोका गया और टूंडला स्टेशन पहुँचने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंपा गया.

    पीआरओ ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) टूंडला एवं राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) टूंडला की संयुक्त टीम ने जांच की. जांच के दौरान आरोपी की पहचान विजय कुमार आजाद, निवासी सोनपुर, सारण (बिहार) के रूप में हुई, जो फर्जी परिचय पत्र दिखाकर टीटीई होने का दावा कर रहा था.

    अभिनव पाण्डेय द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर राजकीय रेलवे पुलिस टूंडला ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया. वाणिज्य विभाग, रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस की इस त्वरित और समन्वित कार्रवाई से यात्रियों को धोखाधड़ी से बचाया गया.

    arre Fake TTE caught on Anand Vihar-Patna Special Prayagraj: Fake TTE caught in Anand Vihar-Patna Special sent to jail
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleNorth-Western Railway : बीकानेर रेलमंडल में डीआरएम ने रेलकर्मियों ने दिलाया स्वच्छता की शपथ
    Next Article Mumbai. विजय कुमार ने Central Railway के महाप्रबंधक का लिया प्रभार, IRSME 1988 बैच के हैं अधिकारी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group