JAMSHEDPUR. राजभाषा कार्यान्वयन समिति, आदित्यपुर की राजभाषा पखवाड़ा में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और वाद विवाद प्रतियोगिता में रेलकर्मियों ने अपनी दक्षता दिखायी.
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिला रेलकर्मी ने भी हिस्सा लिया. इसमें विभिन्न विभागों मसलन लोको रनिंग कर्मी, परिचालन विभाग, सवारी व मालडिब्बा, संकेत व दूर संचार तथा वाणिज्य विभाग के रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया.
आदित्यपुर के लोको पायलट मुकेश सिंह को वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला. लोको पायलट एम राम ने प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पाया जबकि श्रीमती राधिका मलिका दूसरे और सोनाली कुमारी को तीसरे स्थान पर रहीं.

सभी विजेताओं को मंडल यात्रिक अभियंता सिध्दांत वर्मा ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर सभी ने मिलकर राजभाषा के विकास के लिए संकल्प लिया.
- ECR: ‘अवार्ड’ की चमक में छिपा आरटीआई का ‘अंधेरा’, ट्रांसफर-ड्यूटी खेल पर प्रशासनिक पर्दा! - June 30, 2026
- CKP DIVISION : रनिंग स्टाफ की नई ट्रांसफर पॉलिसी पर क्यों मचा है बवाल? जानें वो 9 कड़े नियम जिन्होंने बढ़ाई रेलकर्मियों की टेंशन - June 29, 2026
- CKP DIVISION : नई ट्रांसफर पॉलिसी में प्रबंधन की ‘मनमानी’ से रनिंग स्टाफ में आक्रोश, बैकफुट पर SERMU, मुद्दा भुनाने मैदान में उतरी SERMC - June 29, 2026





















































































