Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

TATANAGAR : ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ ने PCMD को रेफरल सुविधा बढ़ाने का दिया प्रस्ताव

TATANAGAR. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ, टाटानगर के सचिव मुद्रिका प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक श्रीमती अंजना मल्होत्रा से मिलकर रेलकर्मियों की मांगों पर चर्चा की. संघ की ओर से मेडिकल डायरेक्टर को बताया गया कि टाटा रेलवे अस्पताल में करीब 17000 पंजीकृत UMMID कार्ड होल्डर है. इसके अलावा रिटायर्ड कर्मचारी, कर्मचारी के परिजनों के अलावा प्रतिदिन OPD में 300 से अधिक मरीजों का दबाव होता है.

इसके आलोक में टाटा रेलवे अस्पताल में कुल 9 डॉक्टर के स्वीकृत पद है. चक्रधरपुर मंडल अस्पताल से भी अधिक मरीज यहां आते हैं लेकिन डॉक्टरों की संख्या काफी कम है. इसिलए स्वीकृत पदों में बढ़ोरी की जाये. कार्डियो, ENT, न्यूरो, गायनिक, शिशुरोग के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवा ली जाये. सभी रेफरल अस्पताल में CGHS रेट पर सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था हो.

सीएमडी को बताया गया कि टाटा में मेडिटरीना और ब्रह्मानंद रेफरल अस्पताल CGHS रेट पर इलाज करते है जबकी इससे ज्यादा रेट पर टेल्को इलाज करता है फिर भी CGHS रेट पर OPD सुविधा नही देता है. इसलिए TMH साहित अन्य अस्पताल से भी रेफरल करार हो.

TB एवं अन्य संक्रमक रोगी के साथ अलग कक्ष, नवजात बच्चों के लिए नर्सरी, ICU, OT और टाटा रेल अस्पताल का अपना लैब विकसित किया जाय.
सीटी , एमआरआई, अल्ट्रासाउंड की उपलब्धता नहीं होने के बावजूद मरीजों को अनुभव के आधार पर रोककर रखना और अति गंभीर अवस्था में रेफर करना बंद किया जाये.

टाटा रेल अस्पताल में रेडियोग्राफर को एक महिला और एक पुरुष अटेंडेंट की व्यवस्था, मेडिसिन के अभाव को दूर करने, रेल अस्पताल में आयुर्वेदिक और योग यूनिट भी स्थापित करने, लॉन्ग सिक में रेलकर्मी का EAMG के लिए पेंडिंग मेडिकल बोर्ड का गठन कर शीघ्र निष्पादन करने की मांग की गयी. प्रतिनिधिमंडल में संदीप पल, बिजेंद्र यादव, सूरज कुमार,अजय ठाकुर,अमरजीत, राजीव कुमार,सुरेश राव,निकेश कुमार , मनोरंजन आदि शामिल थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...