Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Chhattisgarh : हापा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची, सीनियर सेक्शन इंजीनियर और मेट निलंबित

Untitled design - 1
  • हापा एक्सप्रेस जयराम नगर से लटिया के बीच रेलडाली से टकराई 

RAIPUR. पोरबंदर-शालीमार हापा एक्सप्रेस (12905) (Porbandar-Shalimar Hapa Express) शुक्रवार की शाम बड़े हादसे का शिकार होते-होते रह गयी. तेज रफ्तार ट्रेन जयराम नगर से लटिया के बीच एक रेलडाली से टकरा गई थी. यहां इंजीनियरिंग विभाग मरम्मत कार्य करा रहा था. रेलडाली में सामान ले जा रहे कर्मचारियों को देखकर ट्रेन चालक ने बार-बार हार्न बजाया लेकिन रेलडाली लाइन से नहीं हटायी गयी. इसके बाद लोको पायलट ने आपात ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी. हालांकि ट्रेन रुकते-रुकते  रेलडाली से टकरा गयी. इस तरह एक बड़ा रेल हादसा टल गया.

हापा एक्सप्रेस (12905) के रेलडाली से टकराने के मामले में प्राथमिक जांच के बाद SSE (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) प्रदीप मिंज व मेट संतराम को तुरंत  निलंबित कर दिया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में सेफ्टी की अनदेखी को लेकर कुछ और लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है.

दरअसल, शुक्रवार की शाम पांच पोरबंदर-शालीमार हापा एक्सप्रेस डाउन लाइन पर हावड़ा की ओर जा रही थी. बिलासपुर से रवाना होने के बाद जयरामनगर से लटिया के बीच किमी 698/20ए- 698/18 ए के बीच चालक की नजर रेलवे ट्रैक पर चल रहे इंजीनियरिंग वर्क पर पड़ी. कर्मचारी रेलडाली से सामान ले जा रहे थे. चालक ने हार्न बजाते हुए आपातकालीन ब्रेक लगाया. तब तक इंजन की टक्कर टाली से हो चुकी थी. रेलकर्मी रेल डोली से कूदकर भागे. हालांकि बड़ा हादसा तो टल गया लेकिन लापरवाही को लेकर रेलवे के विभाग कटघरे में आ गये हैं.

प्रथम दृष्टया सीनियर सेक्शन इंजीनियर व मेट की लापरवाही सामने आने के कारण दोनों को निलंबन कर दिया गया है. रेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद इंजीनियरिंग विभाग के कुछ लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है. इस बात की जांच की जा रही है है कि इंजीनियर वर्क के लिए ब्लॉक लिया गया था अथवा नहीं? कॉशन पर ट्रेन को रवाना किया गया था अथवा नहीं? आखिर चूक कहां हुई जो यह स्थिति उत्पन्न हो गयी. ट्रेन के चालक ने भी घटना को लेकर अकलतरा स्टेशन पर मेमो दिया है.

इस मामले में चार सदस्यीय टीम जांच कर रही है. इसमें यह बात सामने आयी है कि मेट संतराम और मुंशी के अलावा मौके पर मौजूद सभी कर्मचारी इसके लिए जिम्मेदार हैं. सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रदीप मिंज के दिशा-निर्देश पर यहां काम चल रहा था. तीन बजे सीनियर सेक्शन इंजीनियर मिंज मेट संतराम को दिशा-निर्देश देकर कुछ दूर चल रहे दूसरे कार्य का निरीक्षण करने चले गये थे, इस बीच यह घटना घट गयी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...