Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

Dehri on Sone : RPF को मिली बड़ी कामयाबी, डीडीयू-गया पैसेंजर से गुलगुलिया चोर गिरोह पकड़ाया, 4.25 लाख के जेवर बरामद

  • जेवर का बैग चोरी कर दूसरी बोगी में साथियों को शेयर कर दिया था, चार बोगी और 11 गठरी की जांच के बाद सच सामने आया

Dehri on Sone. डेहरी ऑन सोन आरपीएफ टीम की सक्रियता ने सोमवार को अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करा ली है. आरपीएफ टीम को डीडीयू-गया पैसेंजर में महिला यात्री की शिकायत पर न सिर्फ 4.25 लाख के जेवर से भरा बैग बरामद कर लिया बल्कि ट्रेनों में सक्रिय एक बड़े गुलगुलिया गिरोह के छह सदस्यों को भी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. आरपीएफ को यह कामयाबी तब मिली जब चोरी की सूचना मात्र पर जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन स्टेशन के बीच पूरे ट्रेन को खंगाल डाला. डेहरी ऑन सोन आरपीएफ की टीम को इस बड़ी उपलब्धि के लिए डीजी अवार्ड की अनुशंसा किये जाने की सूचना है.

ट्रेनों में सक्रिय गुलगुलिया चोर गिरोह के छह लोगों के खिलाफ सासाराम रेल थाना में पीड़ित यात्री शिपु कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. गिरोह में सभी युवा महिला और पुरुष शामिल थे, जो ग्राम-चिलबिली,थाना-कुदरा,जिला-कैमुर(बिहार) के निवासी हैं. सभी को जेल भेज दिया गया है. इस आरपीएफ की बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है.

कई बोगी और कई गठरी की जांच, तब पकड़ में आया गिरोह

डीडीयू गया पैसेंजर के पहुंचने पर डेहरी ऑनसोन स्टेशन पर कुदरा में सवार एक महिला यात्री ने आरपीएफ को बताया कि उसका जेवर से भरा बैग चोरी हो गया है. पूछताछ के क्रम में ट्रेन रवाना हो गयी. हालांकि आरपीएफ के जवान ट्रेन में सवार हो गये और पूछताछ करने लगे. इस दौरान ट्रेन में सवार गुलगुलियाें पर आरपीएफ को शक हुआ और उनकी तलाश ली गयी. गुलगुलिया गिरोह के लोग अलग-अलग टोली में अलग-अलग बोगी में सवार थे. काफी मशक्कत और जांच के बाद भी आरपीएफ को कुछ नहीं मिला. आरपीएफ की टीम हताश थी तभी एक बोगी में उन्हें चार महिलाएं संदिग्ध अवस्था में दिखी जो पूछताछ करते हुए विरोध और हंगामा करने लगी.

ट्रेन की महिला यात्रियों के सहयोग पर आरपीएफ ने की कार्रवाई 

बोगी की चार गुलगुलिया महिलाओं के पास 11 छोटी-बड़ी गठरी थी. आरपीएफ ने शक होने पर उनकी तलाशी की बात कही तो महिलाएं हंगामा करने लगी और आरपीएफ पर ही आरोप लगाने लगे. तनावपूर्ण महौल के बीच आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन में सवाल महिला यात्रियों काे विश्वास में लेकर पूरी बात बतायी और सहयोग मांगा. महिला यात्रियों के सहयोग से सभी चार महिला और दाे पुरुष गुलगुलिया को सोननगर स्टेशन पर 11 गठरी के साथ उतारा लिया गया. 10 गठरी की जांच में आपीएफ को कुछ नहीं मिला. हताश जवान जब 11वीं गठरी की जांच कर रहे थे तो उनकी आखों में चमक आयी. उस गठरी में जेवर का बैग बरामद किया गया जो ट्रेन में चोरी हुआ था. इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर सासाराम रेल थाना लाया गया.

आरपीएफ डेहरी ऑन सोन की टीम, डीजी अवार्ड की अनुशंसा !

क) निरीक्षक राम विलास राम
ख) उप निरीक्षक मनोज कुमार
ग ) प्रधान आरक्षी अभिमन्यु सिंह
घ ) प्रधान आरक्षी देवलास राम
ड़) आरक्षी मुकेश कुमार दूबे

सहयोग : महिला सिपाही खुश्बू कुमारी, रेल थाना-सोननगर

गिरफ्तार गिरोह के सदस्य 

क) नेहा खरवार,उम्र करीब-20 वर्ष,पत्नी-मोहन खरवार
ख) लंका खरवार,उम्र करीब-19 वर्ष,पत्नी-स्व.फूलचंद खरवार
ग) राजमा देवी,उम्र करीब-19 वर्ष,पत्नी-कोमल खरवार
घ) बूची खरवार,उम्र करीब-19 वर्ष,पत्नी-अर्जुन खरवार
ड़) शहरी खरवार,उम्र करीब-19 वर्ष,पुत्र-प्रदीप खरवार
च) संयोग खरवार,उम्र करीब-20 वर्ष,पुत्र-एकबाल खरवार
सभी ग्राम-चिलबिली वार्ड संख्या-08,थाना-कुदरा,जिला-कैमुर(बिहार)

बरामद जेवर 

क) एक सोने का मंगल सूत्र
ख) एक सोने का चेन
ग) एक जोड़ी सोने का कान का लरी
घ) एक जोड़ी सोने का कान का टाप
ड़) एक जोड़ी सोने का कान का छोटा बाली
च) तीन अदद सोने का अंगूठी
छ) एक अदद सोने का दुर्गाजी का लाकेट मोती सहित
ज) एक जोड़ी सोने का कान का झुमका
झ) एक जोड़ी चांदी की बिच्छीया
ञ) दो जोड़ी चांदी का पायल
ट) एक जोड़ी चांदी का कड़ा
ठ) 6000(छः हजार )रूपए नकद

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...