Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » कुड़मी आंदोलन : आज सुबह झारखंड–बंगाल–ओडिशा में थम जायेंगे ट्रेनों के पहिये, लाखों यात्री होंगे परेशान, जाने रेलवे की तैयारी …
बोर्ड/जोन

कुड़मी आंदोलन : आज सुबह झारखंड–बंगाल–ओडिशा में थम जायेंगे ट्रेनों के पहिये, लाखों यात्री होंगे परेशान, जाने रेलवे की तैयारी …

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 20, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
फाइल फोटो
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

कुड़मी आंदोलन से रेलवे का कोई लेना-देना नहीं है लेकिन राजनीति की बिसात पर शनिवार की सुबह न सिर्फ रेलवे को बलि पर चढ़ाया जायेगा बल्कि हजारों की संख्या में ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को मानसिक और शारीरिक पीड़ा का दंश झेलना तय है. पूर्व के आंदोलन के अनुभव के आधार पर यह कहना सही होगा कि आंदाेलन में ट्रेनें हाईजैक की जायेंगी और लाखों  यात्री जिसमें बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं भी होंगी, खाना-पानी को तरस जायेंगे.

  • राजनीति की बिसात पर हाईजैक होंगे ट्रेनें, खाना-पानी को तरस जायेंगे हजारों यात्री 
  • पहले दो घंटे में ही 100 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने की आशंका 
  • आंदोलन व्यापक हुआ और समय बढ़ा तो डायवर्ट और रद्द की जा सकती है कई ट्रेनें    

KOLKATA/NDLS. कुड़मी आंदोलन से रेलवे का कोई लेना-देना नहीं है लेकिन राजनीति की बिसात पर शनिवार की सुबह न सिर्फ रेलवे को बलि पर चढ़ाया जायेगा बल्कि हजारों की संख्या में ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को मानसिक और शारीरिक पीड़ा का दंश झेलना तय है. पूर्व के आंदोलन के अनुभव के आधार पर यह कहना सही होगा कि आंदाेलन में ट्रेनें हाईजैक की जायेंगी और लाखों  यात्री जिसमें बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं भी होंगी, खाना-पानी को तरस जायेंगी. अब सुबह यह देखने वाली बात होगी कि रेलवे की तैयारी कितनी कारगर होती है.

कुड़मी नेताओं ने तीन राज्यों (झारखंड–बंगाल–ओडशा) में 20 सितंबर की सुबह से “रेल टेका–डहर छेका” आंदोलन की घोषणा की है. रेलवे का दावा है कि उनकी तैयारी पूरी है लेकिन इन सबके बीच हजारों यात्रियों का फंसना, परेशान होना, सरकार को कोसना तय हैं. आंदोलन को लेकर खड़गपुर,  चक्रधरपुर, आद्रा आदि रेल मंडल हाई अलर्ट पर हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे के 52 स्टेशनों पर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाने का दावा किया गया है. SER की आरपीएफ टीम पश्चिम बंगाल ओडिशा व झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी, रेल पुलिस महानिदेशक के साथ समन्वय बनाकर चल रही है.

झारखंड, बंगाल और ओडिशा में आंदोलनकारी शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर उतरेंगे. पूर्व का उदाहरण ले तो इसमें व्यापक अवरोध की आशंका जताई जा रही है. रेलवे सूत्रों का ही मानना है कि पहले ही दो घंटे में 100 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. सबसे अधिक प्रभावित हावड़ा-टाटा-मुंबई रेलमार्ग होगा. आपात स्थिति में लंबी दूरी की ट्रेनों को डायवर्ट करने की येाजना है. हालांकि अंतिम निर्णय वास्तविक परिस्थितियों के अनुसार लिया जायेगा. इसके लिए खड़गपुर, रांची-चक्रधरपुर डिवीजन में नियंत्रण-कक्ष स्थापित किया गया है.

यहां हो सकता है अवरोध 

चक्रधरपुर मंडल के गम्हरिया, सीनी, कांड्रा, बृजराजपुर, (मुख्य आंदोलन सोनुवा), मनोहरपुर, जराईकेला और बिसरा, खड़गपुर रेलमंडल में चाकुलिया, गलूडीह और कोकपाड़ा, रांची रेलमंडल में मूरी, टाटीसिलवे, मेसरा, राय, खलारी, बड़काकाना, गोला, जगेेश्वर बिहार, चंद्रपुरा, प्रधानखंटा और पारसनाथ जैसे 40 स्टेशनों पर प्रदर्शन का अनुमान है.

आरपीएफ-जीआरपी-पुलिस अलर्ट 

रेलवे और जिला प्रशासन ने आंदोलन को देखते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती की है. कई क्षेत्रों में धारा 144 जैसे निषेधाज्ञा प्रावधान लागू किए गए हैं. रांची मंडल ने रीयल-टाइम मॉनिटरिंग शुरू कर दी है और कंट्रोल-रूम से सीधा अलर्ट भेजा जा रहा है. चक्रधरपुर में आरपीएफ और जीआरपी पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं. संभावित स्टेशनों की सूची तैयार कर दी गई है और वहां ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की जा रही है.

Spread the love
causing inconvenience to lakhs of passengers know about the railway's preparations... Kudmi Movement: Trains will stop this morning in Jharkhand-Bengal-Odisha
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleकुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन पर कलकत्ता हाईकोर्ट की चेतावनी – आम जनता को न हो असुविधा
Next Article कुड़मी आंदोलन का दिखने लगा असर, कई जगह रोकी गयी ट्रेनें, रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन, डायवर्ट की गयी अहम ट्रेनें
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
बोर्ड/जोन

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026
Latest Posts

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group