Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद ने विश्वकर्मा जयंती समारोह में पोलिंग बूथ एजेंटों का किया सम्मान

BHOPAL. पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद के तत्वाधान में रेलवे इंस्टिट्यूट प्रांगण में विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पोलिंग बूथ एजेंटों का सम्मान भी किया गया. समारोह का शुभारंभ प्रभु विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना से हुआ. तत्पश्चात भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी का माल्यार्पण किया गया तथा उनके विचारों के अनुरूप विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया गया.

इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग जी ने परिषद के तत्वाधान में वृक्षारोपण किया एवं सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाने का निरीक्षण भी किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय रेलवे मजदूर संघ के अखिल भारतीय कार्य समिति सदस्य मंगेश देशपांडे, भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप गुर्जर, परिषद के महामंत्री शिशिर रिछारिया, उप मुख्य यांत्रिक अभियंता सोहन सिंह परमार, जोनल कोषाध्यक्ष राहुल राज रोहित, कोच फैक्ट्री शाखा अध्यक्ष रोविंद कुमार, शाखा सचिव अरुण सिंह तथा अन्य पदाधिकारी—दिलीप शर्मा, गणेश सोनवाने, गौरव साहू, सागर मिश्रा, पंकज भूषण गुप्ता, दिनेश शुक्ला, सरबजीत सिंह, जगदीश साहू, अनिल कोरी, अक्षय यादव, पीयूष चौरे एवं मीडिया प्रभारी श्री दिवाकर गुप्ता उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में परिषद के भोपाल मंडल से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए. इनमें मंडल अध्यक्ष विवेक पुरोहित, मंडल सचिव भरत पटेल, उपाध्यक्ष उमेश पटेल, आर.बी. मीना, कार्यालय मंत्री बी.एस. माली, उपाध्यक्ष बत्ती लाल मीणा, सह सचिव प्रशांत द्विवेदी, तथा अन्य पदाधिकारी जे.बी.एस. त्रिपाठी, राज त्रिवेदी, आनंद त्रिवेदी, धर्मेंद्र साहू, हुकुम प्रजापत एवं महिला कार्यकर्ता श्रीमती मोहिनी साहू विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे. समस्त मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए. कार्यक्रम उपरांत सैकड़ों लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...