Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

इंटर रेलवे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में NCR की महिला एथलेटिक ने लगायी 1.81 मीटर की छलांग

PRAYAGRAJ. कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित की जा रही 90वीं इंटर रेलवे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025-26 में उत्तर मध्य रेलवे की मानसी ने हाईजम्प में 1.81 मीटर छलांग के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया. मानसी उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय के वाणिज्य विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं.

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मानसी ने इससे पूर्व 89वीं सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025-26 में 1.82 मीटर हाईजम्प के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया था एवं बेंगलुरु में आयोजित 63वें ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 2024-25 में 1.78 मीटर हाईजम्प के साथ रजत पदक प्राप्त किया था.

इस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में उत्तर मध्य रेलवे से भाग ले रही टीम में टीम मैनेजर दिवाकर शुक्ला एवं टीम कोच रागिनी गौड़ अपनी टीम का उत्साह वर्धन कर रही हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...