Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » TATANAGAR : सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को मिलेगा राष्ट्रीय पदक, टीम भावना को दिया श्रेय
    रेल न्यूज

    TATANAGAR : सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को मिलेगा राष्ट्रीय पदक, टीम भावना को दिया श्रेय

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 2, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    TATANAGAR.  दक्षिण पूर्व रेलवे, टाटानगर के सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पदक से सम्मानित कया जायेगा. उन्हें 10 सितंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में आयोजित समारोह में प्रशंसा पत्र और सम्मान दिया जायेगा. संतोष कुमार का चयन दक्षिण पूर्व रेलवे से किया गया है.

    संतोष कुमार ने सेवाकाल में नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. उनका जोर सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने में रहा है. मॉक ड्रिल्स का आयोजन कर वह लगातार रेलकर्मियों के बीच आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी को मजबूती देते रहे हैं. उनके नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने न केवल आपदा प्रबंधन की कला सीखी बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलाई.

    रेलवे स्टेशनों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर आयोजित मॉक ड्रिल्स ने हजारों लोगों को आपदा से निपटने की क्षमता दी. संतोष कुमार ने अपनी टीम के साथ लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान मतदाता जागरूकता अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभाई. अक्सर रेलवे क्रॉसिंग पर उन्हें लोगों को सुरक्षा उपायों को अपनाने की सलाह देते देखा गया है. आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण को सरल और प्रभावी बनाने में उनकी भागीदारी अहम रही है.

    संतोष कुमार को 2024 में 69वें रेलवे सप्ताह समारोह में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार मिला था. उन्हें पहले पीसीएसओ अवार्ड 2022, सीनियर एसडीजीएम अवार्ड 2018 और तीन बार डीआरएम अवार्ड (2002, 2005, 2007) मिल चुका है. इसके अलावा दो बार उन्हें सीनियर डीईई अवार्ड (2010, 2017) सभी उन्हें सम्मानित किया गया है.

    सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार लगातार अपनी उपलब्धियों को अपनी टीम के सक्रिय सदस्यों के नाम करते रहे हैं. उनका कहना होता है कि बिना टीम भावना और सशक्त टीम के किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता है. वह अपनी उपलब्धियों का श्रेय हमेशा से अपनी टीम को देते रहे हैं.  सिविल डिफेंस की गीता कुमारी ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार को इस अहम उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है.

    civil defence tatanagar credit given to team spirit INSPECTOR SANTOSH KUMAR TATANAGAR RAILWAY TATANAGAR: Civil Defence Inspector Santosh Kumar will get national medal
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticlePrayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर सीमांचल एक्सप्रेस में छापेमारी, बिहार के 15 बच्चे किये गये रेस्क्यू, तस्कर फरार
    Next Article 8वें वेतन आयोग के लिए रेलवे कर्मचारी महासंघ 19 सितंबर को करेगा देशव्यापी प्रदर्शन, बोनस भुगतान को लेकर भी दी चेतावनी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026
    रेल न्यूज

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026
    रेल न्यूज

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026
    Latest Posts

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group