Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

“हर घर तिरंगा” अभियान में रेलवे कर्मचारी बने सहभागी, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज किया वितरित

  • रेलवे कर्मचारियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया

NEW DELHI. 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सतीश कुमार, रेलवे बोर्ड के सदस्य, रेलवे बोर्ड के सचिव और रेलवे बोर्ड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी आज रेल भवन में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज के साथ शामिल हुए. रेलवे कर्मचारियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में रेलवे कर्मचारियों की व्यापक भागीदारी देखी गई.

‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज़ादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को भारत की स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में तिरंगा घर लाने और उसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है. यह पहल इस विचार से उत्पन्न हुई है कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा जुड़ाव पारंपरिक रूप से व्यक्तिगत न होकर औपचारिक और संस्थागत रहा है. ध्वज को घर लाना तिरंगे के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव का एक प्रतीकात्मक कार्य है और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

भारतीय रेल ने 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया. प्रमुख रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, भवनों और आवासीय कॉलोनियों को राष्ट्रीय ध्वज से सुसज्जित किया गया और तिरंगे की रोशनी से जगमगाया गया. स्टेशन भवनों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और प्रतिष्ठित रेलवे पुलों पर गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति की भावना को और बढ़ाया गया है. आज तिरंगा यात्रा और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...