Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

Breaking

Jharkhand के चांडिल में दो मालगाड़ियों की टक्कर, टाटा-बोकारो लाइन जाम, कई ट्रेनें रद्द

RANCHI. चांडिल रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूर पोल संख्या 375/22 के पास  शुक्रवार तड़के दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं. भीषण टक्कर से दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और लोकोमोटिव क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे के बाद अप और डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी. इससे मालगाड़ी के डिब्बे बगल के ट्रैक पर आ गए, जिनसे दूसरी मालगाड़ी टकरा गई. घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल के चांडिल जंक्शन स्टेशन के समीप हुआ है.

सुबह लगभग 4:15 बजे हुई इस दुर्घटना में एक मालगाड़ी टाटानगर से बोकारो की ओर और दूसरी बोकारो से टाटानगर की ओर जा रही थी. प्रारंभिक जांच में सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई गई है. जोरदार धमाके की आवाज आसपास के गांवों तक सुनाई दी और ग्रामीण राहत कार्य में जुट गए.

सूचना मिलते ही दक्षिण-पूर्व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, दुर्घटना राहत ट्रेन (ART) और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गईं. चालक दल के कुछ सदस्य हल्की चोटिल हुए हैं और उनका इलाज जारी है. भारी मशीनों से मलबा हटाने और ट्रैक बहाली का कार्य चल रहा है.

हादसे के बाद चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट पर सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. कई ट्रेनों को डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है. यात्रियों को हेल्पडेस्क और अनाउंसमेंट के जरिए जानकारी दी जा रही है. रेलवे ने ट्रैक बहाली में 24 घंटे से अधिक समय लगने की संभावना जताई है और उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

रेलवे सूत्रों की माने तो ट्रैक पर यातायात बहाली में 24 घंटे से अधिक समय लग सकता है. यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने और रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी लेने की अपील की गई है. घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. हादसे से माल परिवहन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इससे रेलवे को भी करोड़ों के नुकसान होने की अनुमान है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...