Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

DRM SAMASTIPUR ज्योति प्रकाश मिश्रा ने लिया प्रभार, कहा – लंबित परियोजनाओं को पूरा कराना प्राथमिकता

  • संरक्षा,सुरक्षा,समयपालन,यात्री सुविधाओं पर दिया जोर

SAMASTIPUR.  समस्तीपुर डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने (DRM) का कार्यभार संभाल लिया है. मंडल कार्यालय, समस्तीपुर में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया. दिल्ली विश्वविद्यालय हिन्दू कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले ज्योति प्रकाश अपने बैच के गोल्ड मैडलिस्ट रहे हैं. वह भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS)1998 बैच के अधिकारी हैं. वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के अनुभवी अधिकारी माने जाने वाले मिश्रा को संचालन, वाणिज्य एवं सामान्य प्रशासन जैसे विभागों में 25 वर्षों में कार्य अनुभव है.

वह महाप्रबंधक पुरस्कार (2008), रेल मंत्री पुरस्कार (2009) तथा रेल मंत्री पुरस्कार (2019) से सम्मानित हो चुके हैं. वहीं पूर्व मंडल रेल प्रबंधक विनय  श्रीवास्तव पदोन्नति एवं स्थानांतरण के बाद प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स का कार्यभार ग्रहण करेंगे.

डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यात्रियों की बेहतर सेवा उनकी प्राथमिकता होगी. उनका प्रयास होगा कि यात्री सुरक्षित, आरामदायक, समयबद्ध और भरोसेमंद रेल सेवा का अनुभव कर सकें. इसके अलावा उन्होंने रेलवे की लंबित परियोजनाओं को पूरा करने की दिशा में सक्रियता दिखाने की भी बात कही.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...