Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

रेलवे इकाइयों के कर्मचारियों काे नहीं मिला चुनाव ड्यूटी का यात्रा भत्ता, AIRF ने बोर्ड को लिखा पत्र

New Delhi.अखिल भारतीय रेलवेकर्मी महासंघ (एआईआरएफ) ने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मंडल रेलवे, उत्पादन इकाइयों और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों से चुनावी ड्यूटी पर गए कर्मचारियों को यात्रा भत्ता देने की मांग की है. एआईआरएफ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर कहा कि दिल्ली के साथ-साथ केंद्र सरकार, स्वायत्त निकायों और रेलवे बोर्ड के कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान चुनावी ड्यूटी करने के लिए यात्रा भत्ता मिला है.

उन्होंने कहा कि लेकिन मंडल रेलवे, उत्पादन इकाइयों और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों के कर्मचारी अभी भी भत्ते का इंतजार कर रहे हैं. मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की सरकार के वित्त विभाग (नीति प्रभाग) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों को यात्रा भत्ता दिए जाने के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए.

उन्होंने कहा, इन निर्देशों के अनुरूप, रेलवे बोर्ड ने तीन मार्च को जारी किए गए पत्र के माध्यम से चुनाव ड्यूटी पर तैनात रेलवे बोर्ड कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इसी प्रकार के लाभ प्रदान किये. मिश्रा ने कहा, “यह गहरी चिंता की बात है कि मंडल रेलवे, उत्पादन इकाइयों और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों को अपने कर्मचारियों को यात्रा भत्ता देने के लिए अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं किए गए. ये सभी कर्मचारी भी चुनावी ड्यूटी पर गए थे. महासंघ ने इस मामले पर बिना किसी देरी के तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...