Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

माओवादियों के निशाने पर फिर आया रेलवे… तेज धमाके की आवाज पर रोकी गयी राजधानी एक्सप्रेस !

रोकी गयी राजधानी एक्सप्रेस और पटरी पर सफेद पाउडर के निशान
  • गड़बेत्ता में रेलवे पटरी पर विस्फोट, बाल बाल बची भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
  • करमपदा सेक्शन में 24घंटे में तीन विस्फोट कर नक्सलियों की उपस्थिति दर्ज करायी 

KHARAGPUR. माओवादियों बंद के दौरान जंगल महल में एक बार फिर से नक्सलियों में दहशत का माहौल बनाने का प्रयास किया. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 7:55 बजे भुवनेश्वर से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेलमंडल अंतर्गत गड़बेत्ता के पास शिलाई हाल्ट पर रुक गई. राजधानी के गार्ड और चालक ने रेलवे लाइन पर जोरदार धमाके की आवाज सुनी थी.

राजधानी के गार्ड व ड्राइवर ने पियरडोबा स्टेशन पर खबर भेजी. इसके बाद ट्रेन यातायात बंद कर दिया गया. रात में घटना स्थल पर रेलवे पुलिस के कुत्तों को ले जाया गया. उच्च अधिकारियों ने कुछ देर तक घटना स्थल का मुआयना करने के बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया.  सोमवार की सुबह फिर से घटना स्थल पर रेलवे अधिकारी गए और विस्तृत जांच की.

यह भी पढ़ें : SER/CKP : नक्सली बंद में मुख्यालय से बाहर थे RPF कमांडेंट, बिना सुरक्षा ट्रैक पेट्रोलिंग, विस्फोट में गैंगमैन की मौत से उठे कई सवाल

रविवार को तीन राज्यों में बंद का आह्वान माओवादियों ने किया था. इस दिन जंगल महल में ऐसी घटना को रेलवे और स्थानीय प्रशासन हल्के में नहीं ले रहे. घटना स्थल से नमूने लेकर फारेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. रेलवे सूत्रों की माने तो शिलाई होल्ट पर फारेंसिक विशेषज्ञ आ सकते हैं. रेलवे लाइन या ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है. स्थिति सामान्य है. धमाके वाले स्थान पर रेलवे पुलिस की गश्त तेज कर दी गयी है.

रेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर तेज विस्फोट की आवाज सुनाई दी थी. यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह विस्फोटक की आवाज किसी विस्फोटक से हुई थी अथवा इसके क्या कारण थे. रेलवे के कुछ लोग यह भी संभावना जता रहे है कि हाथियों को खदड़ने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले पटाखे से यह आवाज हुई हो.

हालांकि अब तक रेल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है. सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से चल रहा है. मालूम हो कि चक्रधरपुर रेलमंडल में बीते दिनों नक्सली बंद के दौरान विस्फोट में एक रेलकर्मी की जान चली गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसका इलाज राउरकेला में चल रहा है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...