Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

RANCHI RPF ने तस्करों के हाथों से मुक्त करायी 9 युवतियां, “ऑपरेशन AAHT” ने बचाई जिंदगी

Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन पर RPF ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आरपीएफ के “ऑपरेशन AAHT” 9 लड़कियों को तस्करी से बचाया गया और 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया. यह अभियान प्लेटफार्म संख्या-1 के फुटओवर ब्रिज के पास चलाया गया. इस दौरान वहां 9 लड़कियां और 2 पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले. जब टीम ने उनसे पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद सभी को आरपीएफ पोस्ट लाया गया.

गहन पूछताछ में पता चला कि आरोपी श्रुति देवी, कुंदन कुमार और रंधीर करमाली इन लड़कियों को तमिलनाडु में नौकरी का झांसा देकर ले जाने की फिराक में थे. आरोपियों ने हर लड़की से ₹2000 से ₹3000 तक कमीशन लिया था और साथ ही ₹20 प्रति दिन प्रति लड़की की दर से पैसे कमाने की योजना बना रखी थी.

जांच में यह भी सामने आया कि उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे. कुंदन कुमार के मोबाइल से कई लड़कियों के आधार कार्ड की फोटो और व्हाट्सएप चैट्स भी बरामद किए गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया. AHTU ने 12 जुलाई 2025 को इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(3)/3(5) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...