Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » Prayagraj : रेलकर्मी की हत्या के बाद सुरक्षा पर सवाल, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लाईज संघ ने आरपीएफ-जीआरपी के खिलाफ किया प्रदर्शन
आरपीएफ-जीआरपी

Prayagraj : रेलकर्मी की हत्या के बाद सुरक्षा पर सवाल, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लाईज संघ ने आरपीएफ-जीआरपी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 10, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • विक्षप्त के हमले में रेलकर्मी की मौत, RPF जवान जख्मी, आरोपी की ट्रेन के आगे कूदने से मौत 

Pryagraj. प्रयागराज जंक्शन पर बुधवार रात एक अप्रत्याशित घटना में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने एक रेलकर्मी पर रॉड से हमला कर दिया और रेलकर्मी को बचाने आए आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के एक जवान को घायल कर दिया. आरपीएफ के जवानों और यात्रियों से घिरता देख आरोपी व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही पूर्वा एक्सप्रेस के नीचे छलांग लगा दी, जिससे कटकर उसकी मौत हो गई, वहीं इस घटना में रेलकर्मी की भी मौत हो गई है. मृतक अमित कुमार पटेल उत्तर मध्य रेलवे के कैरेज एंड वैगन विभाग में मैकेनिकल हेल्पर था. हालांकि हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है.

उधर दूसरी ओर गुरुवार को विक्षिप्त युवक द्वारा रेलकर्मी की हत्या किए जाने के विरोध में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लाईज संघ ने सुरक्षा को लेकर प्रयागराज जंक्शन पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया. स्टेशन डायरेक्टर कार्यालय पर किये गये प्रदर्शन में आरपीएफ और जीआरपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी.  मंडल मंत्री चंदन सिंह के नेतृत्व में यह प्रदर्शन चला.

आरपीएफ निरीक्षक अमित कुमार मीणा ने बताया, ‘बुधवार की रात में विक्षिप्त किस्म के एक व्यक्ति ने रॉड से रेलकर्मी अमित कुमार पटेल पर हमला किया और अमित को बचाने आए आरपीएफ सिपाही माधव सिंह पर भी हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस, लोगों और यात्रियों से घिरता देख आरोपी पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगा दी जिससे कटकर उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना एक मिनट के भीतर घटित हो गयी.

मीणा ने बताया कि घायल रेलकर्मी अमित कुमार पटेल (25) को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वहीं आरपीएफ सिपाही माधव सिंह का इलाज हो रहा है. उन्होंने बताया कि आरोपी के शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रही उसकी हरकतों से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था.

घटना रात करीब 9:20 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लेटफॉर्म नंबर सात-आठ पर आउटर की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति हाथ में लोहे की रॉड लेकर आया. वहां पहुंचते ही उसने प्लेटफॉर्म पर बैठकर किसी से फोन पर बात कर रहे उत्तर मध्य रेलवे के कैरेज एंड वैगन विभाग में कार्यरत मैकेनिकल हेल्पर अमित कुमार पटेल पर हमला कर दिया. उसने अमित के सिर पर रॉड से ताबड़तोड़ वार किए जिससे अमित लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई. मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान माधव सिंह ने हमलावर को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने उन पर भी हमला कर दिया था.

Spread the love
ATTACKER COMMITTED SUICIDE STATION North Central Railway Employees Union protested against RPF-GRP PRAYAGRAJ JUNCTION MURDER CASE PRAYAGRAJ NEWS Prayagraj: Questions raised on security over murder of railway employee RAILWAY EMPLOYEE KILLED PRAYAGRAJ
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleआरपीएफ डेहरी ऑन सोन ने 13 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा
Next Article Railway Board : इंजीनियरिंग की मोटर/मोप्ड ट्रॉली पर संचालन पर रोक, ट्रेन और ट्रॉली की टक्कर के बाद आया निर्देश
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026
मीडिया

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group