Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » PRAYAGRAJ : जोनल रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में सदस्यों को उत्तर मध्य रेलवे ने बतायी उपलब्धियां
बोर्ड/जोन

PRAYAGRAJ : जोनल रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में सदस्यों को उत्तर मध्य रेलवे ने बतायी उपलब्धियां

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 27, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • क्षेत्रीय रेल उपयोग कर्ता परामर्श समिति सत्र 2024 – 26 की प्रथम बैठक का आयोजन

PRAYAGRAJ. क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति सत्र 2024 – 26 की पहली प्रथम बैठक महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे उपेंद्र चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में प्रयागराज में आयोजित की गई. इसमें उप महाप्रबंधक सामान्य रजत पुरवार के अलावा सांसद हाथरस अनूप प्रधान, सांसद् राज्य सभा, सीमा द्विवेदी, सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल एवं विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह एवं विधायक राठ मनीषा अनुरागी आदि शामिल हुए. बैठक में महाप्रबंधक ने सदस्यों को उत्तर मध्य रेलवे की उपलब्धियों की जानकारी दी.

उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक एस के श्रीवास्तव ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी. इस मौके पर सांसद राज्य सभा सीमा द्विवेदी ने यात्री सुविधा में वृद्धि किए जाने, विकास कार्यों को शीघ्रता से करने और आरएसी सीट पर दोनों महिलाएं हों या दोनों पुरुष हो, ऐसी व्यवस्था करने का सुझाव दिया.

सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल ने प्रयागराज रामबाग, झूसी, प्रयागराज संगम स्टेशन को उत्तर एवं मध्य रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत किए जाने का सुझाव दिया मुंबई दुरंतो के दिन 02 दिन से बढ़ाए जाने एवं प्रयागराज, अयोध्या, काशी को जोड़ने वाली ट्रेन चलाये जाने एवं सूबेदारगंज स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज कैंट स्टेशन किए जाने का सुझाव दिया एवं प्रयागराज से पुणे के लिए ट्रेन चलाने एवं प्रयागराज एक्सप्रेस के समानान्तर एक और ट्रेन चलाने का सुझाव दिया. उन्होंने प्रयागराज स्टेशन के विकास के साथ ही प्रधानमंत्री की सोंच विकास भी विरासत भी पर ज़ोर देते हुये विरासत जैसे ब्रिक चिमनी आदि को सँजोने पर ज़ोर दिया.

विधायक राठ मनीषा अनुरागी ने राठ हमीरपुर को रेल यातायात से जोड़ने एवं विकास योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने एवं RUB में पानी ना भरे इसका उपाय करने पर जोर दिया.विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह डभौरा स्टेशन पर सिकंदराबाद एक्सप्रेस के ठहराव एवं डभौरा के पास एक अंडर पास बनाए जाने की मांग की.सांसद हाथरस अनूप प्रधान ने हाथरस स्टेशन पर लखनऊ शताब्दी या बंदे भारत के ठहराव की मांग की साथ ही स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं कोच डिस्प्ले की सुविधा प्रदान किए जाने की मांग की तथा सभी प्लेटफार्म पर Escalator लगाए जाने का सुझाव दिया.

ज़ेडआरयूसीसी सदस्य कृष्ण गौतम ने चोपन रेल लाइन को बेहतर करने एवं एटा पैसेंजर के विस्तारी करण की मांग की कार्यक्रम की मांग की. मनीष अग्रवाल ने स्टेशन पर स्वच्छता बढ़ाने एवं मथुरा से आगरा एवं अयोध्या तक ट्रेन चलाने की मांग की. अतुल कुमार गुप्ता ने कुबेरपुर स्टेशन पर शेड एवं एप्रोच रोड बनाए जाने की मांग की संजय अग्रवाल ने कोसी कला मथुरा स्टेशन का विकास किए जाने पर जोर दिया. ज्ञानेन्द्र कुमार श्रीवास्तव नें प्रयागराज से पुणे के लिए ट्रेन चलाने एवं प्रयागराज एक्सप्रेस के समानान्तर एक और ट्रेन चलाने का सुझाव दिया साथ ही प्रयागराज से हावड़ा के लिए एक ट्रेन चलाने की मांग की तथा सूबेदारगंज स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज कैंट स्टेशन किए जाने का सुझाव दिया.

भूप सिंह पाल ने आगरा फोर्ट स्टेशन पर कुछ और गाड़ियों का ठहराव किए जाने की मांग की राजन पाठक ने धार्मिक क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ाने हेतु विंध्याचल, अयोध्या,काशी के लिए गाड़ी चलाये जाने का सुझाव दिया. राजेश हजेला ने फर्रुखाबाद से आगरा एवं दिल्ली के लिए गाड़ी चलाने की मांग की. टी एन अग्रवाल ने आगरा से सूरत गाड़ी चलाने एवं आगरा फोर्ट स्टेशन पर अन्य गाड़ियों के ठहराव की मांग की और यात्री सुविधा में वृद्धि की मांग की. अरविंद कुमार तिवारी ने झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाई जाने पर जोर दिया विवेक चतुर्वेदी ने टीकमगढ़ स्टेशन पर यात्री सुविधा में वृद्धि किए जाने पर जोर दिया और उज्जैन से हावड़ा के लिए ट्रेन चलाने की मांग की.

राजीव पासवान ने सैयद सरावा- मूरतगंज के बीच RUB बनाए जाने की मांग की. श्री धीरज कुमार बंसल ने ग्वालियर शिवपुर कला ब्रॉड गेज को शीघ्रता से पूर्ण करने एवं यात्री सुविधा में वृद्धि किए जाने एवं सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने पर जोर दिया. महेश गर्ग ने आगरा जिला की तहसील खेरागढ़ को रेल लाइन से जोड़ने की सलाह दी साथ प्रयाग स्टेशन का नाम बदलने का सुझाव दिया. डॉक्टर शिवाजी रामभाऊ शिंदे ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधा में वृद्धि किए जाने की मांग की साथ ही थर्ड जेंडर द्वारा यात्रियों को ट्रेन में परेशान करने का मामला उठाया और इस पर अंकुश लगाए जाने पर जोर दिया. डॉक्टर जुबेद उरहमान ने जेवर तक रेल लाइन की सुविधा प्रदान किए जाने एवं चोला स्टेशन पर गाड़ियों का ठहराव बढ़ाए जाने की मांग की. गोपाल प्रसाद शर्मा चन्द्र कान्त चतुर्वेदी ने यात्री सुविधा में वृद्धि किए जाने की मांग की.

सोहेल अहमद खान ने पानी की बचत किए जाने पर जोर दिया तथा रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर कंपलेक्स बनाने पर ज़ोर दिया इससे रेल राजस्व में बढ़ोतरी होगी साथ ही वर्षा के समय में निरंजन पुल में पानी न भरे इसकी उचित व्यवस्था करने पर जोर दिया. नीलम अग्रवाल ने दतिया स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाये जाने पर ज़ोर दिया. संध्या गौतम ने टूंडला स्टेशन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किए जाने एवं सभी स्टेशन बेबी फीडिंग की सुविधा प्रदान किए जाने पर जोर दिया. देवेंद्र सविता ने आगरा कैंट स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर पांच की ओर नया स्टेशन भवन बनाने एवं दिव्यांग कोच की स्थिति स्पष्ट हो इस पर जोर दिया साथ दिव्यांग की सुविधा में वृद्धि किए जाने पर जोर दिया तथा सुरक्षा की दृष्टि से पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर ज़ोर दिया. अशोक कुमार तिवारी एवं संतोष कुमार जायसवाल ने चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर के विकास पर जोर दिया एवं चित्रकूट से मैहर के लिए गाड़ी चलाने की मांग की. शशांक सोनकर ने वंदे भारत एक्सप्रेस के दिन बढ़ाए जाने की मांग की.

Spread the love
North Central Railway informed the members about its achievements PRAYAGRAJ: In the meeting of the Zonal Railway Advisory Committee
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleECR : GDCE की परीक्षा का परिणाम RRC/PATNA ने किया रद्द, नोटिस जारी, Merit Index पर फंसा पेंच, जांच की उठी मांग
Next Article Chhattisgarh : 47 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं ने पकड़ी रफ्तार, 2030 तक रेल नेटवर्क दोगुना बढ़कर हो जायेगा 2200 रूट किलोमीटर
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group