Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में गिनाई रेलवे की उपलब्धियां, कहा : 10 साल में पांच लाख को दिया रोजगार
    बोर्ड/जोन

    रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में गिनाई रेलवे की उपलब्धियां, कहा : 10 साल में पांच लाख को दिया रोजगार

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 18, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • 2029 तक पुराने कोचों को बदलने और दुर्घटनाओं में 90% की कमी का किया दावा

    NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को संसद के बजट सत्र में रेलवे की उपलब्धियों को गिनाया. रेल मंत्री ने बताया कि भारतीय रेलवे ब्रिटेन से लेकर फ्रांस, ऑस्‍ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, स्‍पेन रोमानिया जैसे देशों को कोच से लेकर इंजन तक एक्‍सपोर्ट कर रहा है. पिछले एक दशक में इंडियन रेलवे ने मैन्‍यूफेक्‍चरिंग की दिशा में उल्‍लेखनीय काम किया है, जिसका असर अब दिख रहा है.

    रेलमंत्री ने पिछले 10 साल में दी गई नौकरियों की भी जानकारी दी है. कहा कि रेलवे ट्रैक से लेकर बोगी और इंजन तक को अपग्रेड कर रही. प्रयास है कि कम समय में अधिकतम दूरी तय की जा सके. चल रहे काम का परिणाम दिखने लगा है. सेमी हाई-स्‍पीड ट्रेन के बाद अब देश में बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी जोरशोर से चल रही है.

    अश्विनी वैष्‍णव ने इंडियन रेलवे की ओर से युवाओं को दी गई नौकरियों के बारे में भी जानकारी दी है. उन्‍होंने कहा कि रेलवे ने पिछले 10 साल में 5 लाख नौकरियां दी हैं. मंत्री ने आगे कहा कि UPA के 10 साल में 4 लाख नौकरियां दी गई थीं. कहा कि हमारी प्राथमिकता गरीब, लोअर मिडिल क्‍लास और मिडिल क्‍लास रहा है. कुंभ के दौरान हुए हादसे पर भी उन्‍होंने बड़ी बात कही है. रेल मंत्री ने कहा, ‘ओवरऑल कुम्भ में सब ठीक रहा, एक घटना हुई जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रही. उसकी जांच हाई पावर कमेटी कर रही है. 200 से ज़्यादा लोगों से पूछताछ हुई है. आगे ऐसा न हो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

    राज्यों का सहयोग नहीं मिलने से लटके है काम 

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने इस बारे में भी जानकारी दी है, कि रेलवे का काम कहां और क्‍यों अटका है. उन्‍होंने कहा, केरल में रेलवे के फ्लाईओवर में राज्य सरकार का सहयोग मिले तो और जल्दी काम हो. पश्चिम बंगाल में जमीन अधिग्रहण में बहुत दिक्कत आती है. कानून व्यवस्था का मसला आ जाता है. कुछ जगहों पर रेल प्रोजेक्ट के लिए बंगाल सरकार को ज़मीन देनी है, वो नहीं मिल पा रही है. हरियाणा, राजस्थान, एमपी जैसे राज्‍यों में तेजी से काम हो रहा है.

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने भविष्‍य की योजनाओं पर भी अहम जानकारी दी है. उन्‍होंने सदन में कहा, ‘आने वाले समय में मार्होरा (सारण, बिहार) से लोकोमोटिव्स का निर्यात शुरू होगा, जहां 100 से ज्यादा लोकोमोटिव्स निर्यात किए जाएंगे. जल्द ही लोग दुनिया भर में बिहार में बना लोकोमोटिव देख सकेंगे. इसके अलावा, तमिलनाडु से फोर्ज़ व्हील्स (पहिए) का उत्पादन किया जाएगा और इसका भी निर्यात किया जाएगा. आज हमारे देश से ऑस्ट्रलिया को रेलवे कोच एक्सपोर्ट हो रहा है.’

    Railway Minister Ashwini Vaishnav enumerated the achievements of Railways in Parliament said: Gave employment to five lakh people in 10 years
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleOld Pension Scheme : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को देशव्यापी अभियान में रेलकर्मियों ने बारां में किया विरोध प्रदर्शन
    Next Article केंद्रीय वित्त मंत्री ने मांगों को अनसुना किया, अब भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group