Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Muzaffarpur : असिस्टेंट लोको पायलट की हत्या ! रेलवे लाइन के किनारे मिला शव, शहीद एक्सप्रेस में थी ड्यूटी

Muzaffarpur. सोनपुर रेलमंडल के मुजफ्फरपुर में पदस्थापित सीनियर सहायक लोको पायलट अमरेंद्र कुमार (33) का शव कुढ़नी-तुर्की स्टेशन के बीच डाउन रेलवे लाइन पोल संख्या 36/28 व 36/30 के बीच शनिवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में मिला है. वह पत्नी व बच्चों के साथ काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के छाता चौक के समीप किराये के मकान में रहते थे. आइकार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई.

अमरेंद्र की ड्यूटी शहीद एक्सप्रेस में थी. लेकिन उनका शव शहर से 15 किमी दूर मिला है. वह यूनिफॉर्म में थे लेकिन पैरों में जूता की जगह चप्पल था और उनका मोबाइल उनके साथ नहीं था. पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है. वहीं अमरेंद्र की पत्नी ने भी हत्या की आशंका जतायी है.

अमरेंद्र के सिर में गहरा जख्म है. पुलिस कॉल डिटेल्स के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. अमरेंद्र का शुक्रवार को रेस्ट था. शनिवार को उनकी ड्यूटी शहीद एक्सप्रेस में थी. उन्हें 11.30 में मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रिपोर्ट करना था. लेकिन उनका शव कुढ़नी स्टेशन से आगे सोनपुर से समस्तीपुर जा रही 75212 पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट को दिखा. इसके बाद आरपीएफ व रेलवे की टीम मौके पर पहुंची.

रेलवे सूत्रों के अनुसार अगर अमरेंद्र ड्यूटी के लिए निकले होते तो उनके पैरों में चप्पल नहीं जूतें होते. डयूटी के ड्रेस में घर से 15 किमी दूर शव मिलने को लेकर संदेह गहरा गया है. दिलचस्प है कि उनके सिर के अलावा शरीर पर कहीं और चोट के निशान नहीं है. पुलिस को आशंका है कि कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव को मौके पर लगाकर फेंका गया है? फिलहाल लोको पायलट की मौत पर सहयोगियों ने चिंता जतायी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...