Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » RPF ACTION : चेन खींचकर ट्रेन रोकना पड़ा भारी, रेलवे ने आठ लाख रुपये का वसूला जुर्माना
    बोर्ड/जोन

    RPF ACTION : चेन खींचकर ट्रेन रोकना पड़ा भारी, रेलवे ने आठ लाख रुपये का वसूला जुर्माना

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 3, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Guwahati. ट्रेनों में अलार्म चेन एक आवश्यक संरक्षा उपकरण के रूप में काम आती है, जो यात्रियों को सुरक्षा खतरों, चिकित्सा संकटों या तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता जैसी अन्य आपातकालीन स्थितियों से संबंधित वास्तविक आपात स्थितियों के मामले में ट्रेन को रोकने में कारगर है. हालांकि, अलार्म चेन का तेजी से बढ़ता दुरुपयोग एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बन गया है. इसको रोकने के लिए पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) लगातार आवश्यक कदम उठा रहा है.

    पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने सोमवार को एक बयान में बताया है कि जनवरी से दिसंबर, 2024 के बीच, पूसीरे की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अलार्म चेन खींचने के 2,105 मामले दर्ज किए. परिणामस्वरूप, 2,112 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और दोषियों से 8.37 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया. पिछले दो महीनों में ही, इस जोन ने बेवजह अलार्म चेन खींचने के 196 मामले दर्ज किए, जिसके परिणामस्वरूप 204 दोषियों को गिरफ्तार किया गया और 90 हज़ार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया. रेलवे अधिनियम का उल्लंघन करने पर वर्तमान में पकड़े गए सभी आरोपितों के मुकदमे संबंधित क्षेत्राधिकार के न्यायालयों में चल रहे हैं.

    27 फरवरी, 2025 को, एक व्यक्ति पर बिना किसी वैध कारण के डिफू स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12424 (नई दिल्ली-डिब्रूगढ़) राजधानी एक्सप्रेस का अलार्म चेन खींचने का मामला दर्ज किया गया. इस कृत्य के कारण ट्रेन को 10 मिनट तक रोकना पड़ा. अपराधी की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी श्याम नारायण बिंद के रूप में हुई है, जो पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से डिमापुर जा रहा था. जैसे ही ट्रेन डिमापुर स्टेशन से रवाना हुई, वह समय पर उतर नहीं पाया और ट्रेन को रोकने के लिए उसने अलार्म चेन खींच ली. ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया. श्याम नारायण बिंद के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत डिमापुर आरपीएफ पोस्ट में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है.

    यात्री ट्रेनों में अलार्म चेन का दुरुपयोग समय की पाबंदी को प्रभावित करता है और रेलवे के लिए परिचालन घाटे का कारण बनता है. पूसीरे यात्रियों से अलार्म चेन का दुरुपयोग न करने का आह्वान किया है.

    Pulling the chain to stop the train proved costly railways collected a fine of Rs 8 lakh RPF
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleBarkakana : पलामू एक्सप्रेस के एसी कोच में 59 बोतल बीयर के साथ कोच अटेंडेंट गिरफ्तार
    Next Article केंद्र सरकार ने IRCTC और IRFC को दिया नवरत्न का दर्जा, करोड़ों की कमाई करने वाली बनी ईकाई
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Latest Posts

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group