Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

ER : EMU ट्रेन का पेंटोग्राफ ओवरहेड तार से उलझा, वर्द्धमान सेक्शन पर परिचालन ठप, 23 ट्रेनें रद्द

Kolkata. पूर्वी रेलवे के हावड़ा-बंडेल-बर्धमान मुख्य लाइन खंड पर एक ईएमयू उपनगरीय ट्रेन में तकनीकी समस्या के कारण बृहस्पतिवार को लगभग तीन घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही. सुबह आठ बज कर करीब बीस मिनट से पूर्वाह्न 11 बज कर करीब सात मिनट तक लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही, जिससे बड़ी संख्या में यात्री प्रभावित हुए.

पूर्वी रेलवे (ईआर) के एक अधिकारी ने कहा कि बंदेल-हावड़ा ईएमयू लोकल ट्रेन का ‘पेंटोग्राफ’ बंदेल स्टेशन से निकलते समय ओवरहेड तार से उलझ गया, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई. उन्होंने कहा कि आवश्यक मरम्मत के बाद पूर्वाह्न 11 बज कर सात मिनट पर हावड़ा-बंडेल-बर्धमान खंड पर ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी गई. अधिकारी ने कहा कि व्यवधान के कारण खंड पर 23 उपनगरीय ट्रेनें रद्द कर दी गईं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...