Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Big crack on the line : हावड़ा के बेलमुरी में लाइन पर दरार, दुर्घटना से बाल-बाल बची बेंगलुरु-गुवाहाटी एक्सप्रेस

HOWRAH. हावड़ा शाखा के बेलमुरी में रेल लाइन पर शुक्रवार दोपहर बड़ी दरार देखी गई. समय रहते दरार का पता चल जाने से उक्त लाइनें से गुजरने वाली बंगलुरु-गुवाहाटी एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. इस घटना की वजह से ट्रेन करीब आधे घंटे तक रुकी रही. साथ ही हावड़ा-बर्दवान लाइन पर सेवाएं लगभग एक घंटे तक बाधित रहीं.

सूत्रों के अनुसार, गेट संख्या 40 पर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन ने हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड शाखा के बेलमुरी स्टेशन के पास अप लाइन में दरार देखी. उसी समय गुवाहाटी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को उसी लाइन से गुजरना था. गेटमैन ने लाल झंडा लेकर लाइन में गाड़ दिया. कुछ देर बाद ही ट्रेन घटनास्थल पर पहुंच गई. खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी. इसी दौरान बर्दवान जाने वाली लोकल ट्रेनें एक के बाद एक क्रमशः पंक्ति में खड़ी हो गई. यह खबर पाकर इंजीनियरिंग विभाग लोग पहुंचे और लाइन की मरम्मत शुरू हुई.

पूर्व रेलवे के पीआरओ दीप्तिमय दत्ता ने बताया कि इस घटना के कारण अप लाइन पर दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक ट्रेन सेवाएं स्थगित रहीं. उन्होंने कहा कि सर्दियों के बाद मौसम गर्म होने के कारण तापमान में बदलाव होता है. इसकी वजह से लाइनों में इस प्रकार की दरारें देखी जाती है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...