Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Train derails at Jharkhand : आयरन ओर लोड मालगाड़ी की तीन बोगियां राजखरसावां स्टेशन के पास पटरी से उतरी, डाउन लाइन ठप

CHAKRADHARPUR. दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत राजखरसावां रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह 10.30 बजे मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी हो गयीं. हादसा चाईबासा-राजखरसावां रेल खंड के डाउन लाइन पर हुआ. इसके कारण मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रही है.

बताया जाता है कि ओड़िशा के बड़बिल से लौह अयस्क लेकर मालगाड़ी राजखरसावां के रास्ते कांड्रा की ओर जो रही थी. राजखरसावां रेलवे स्टेशन पहुंचने से करीब 600 मीटर पहले ही मालगाड़ी की तीन बोगी डिरेल हो गयी. मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारणों का पता नहीं चल सका है. रेलवे के अधिकारी इसकी जांच में जुट गये है.

मालगाड़ी के डिरेल होने की सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर डीआरएम तरुण हुरिया समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और कारणों की जानकारी ली. डीआरएम तरुण हुरिया के साथ मौके पर सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर, एडीआरएम विनय कुजूर पहुंचे थे. अधिकारियों ने हादसे को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज किया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...