Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Budget : रेलवे के लिए 2.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित, सुरक्षा पर खर्च होंगे एक लाख 16 हजार करोड़
    बोर्ड/जोन

    Budget : रेलवे के लिए 2.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित, सुरक्षा पर खर्च होंगे एक लाख 16 हजार करोड़

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पत्रकारों को किया संबोधित, बजट प्रावधानों की दी जानकारी 
    • 200 वंदे भारत और 100 अमृत भारत ट्रेनें के निर्माण वाली परियोजना को दी गयी मंजूरी 

    Indian Railways News. केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया. केंद्रीय बजट 2025-26 में भारतीय रेलवे के लिए 2.52 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत परिव्यय का आवंटन किया गया है. इस वर्ष के बजट में रेलवे की चार लाख साठ हजार करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं का उल्लेख है. सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए, बजट में विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से भारतीय रेलवे की सुरक्षा बढ़ाने के लिए इस वर्ष व्यय के लिए एक लाख सोलह हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 03.02.2025 को भारतीय रेलवे के लिए बजट के राज्यवार आवंटन के बारे में वर्चुअल मोड के माध्यम से मीडियाकर्मियों को जानकारी दी. वीडियो कॉन्फ्रेंस में रेलवे के अधिकारियों ने भी भाग लिया. ब्रीफिंग के दौरान, माननीय रेल मंत्री ने रेलवे के बुनियादी ढांचे के पुनरुद्धार के लिए राज्यवार आवंटन और निवेश की घोषणा की. इस केंद्रीय बजट में, पश्चिम बंगाल राज्य के लिए 13955 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो 2009-2014 के दौरान किए गए 4380 करोड़ रुपये के आवंटन से तीन गुना अधिक है.

    • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि अगले वित्त वर्ष के बजट में रेलवे के लिए 2.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और 17,500 साधारण डिब्बे, 200 वंदे भारत और 100 अमृत भारत ट्रेनें बनाने जैसी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है.

    बंगाल में  बुनियादी ढांचा विकास में 68000 करोड़ रुपये किये जा रहे खर्च 

    पश्चिम बंगाल में 101 स्टेशनों को अमृत स्टेशनों के रूप में पुनर्विकसित किया जा रहा है. विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में लगभग 68,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल राज्य में 09 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. पिछले 10 वर्षों में 1290 किलोमीटर नई रेलवे पटरियां बिछाई गई हैं.

    खड़गपुर डीआरएम योजनाओं की जानकारी देते

    ओडिशा के लिए 13 गुना बढ़ाकर 10595 करोड़ रुपये का आवंटन

    ओडिशा राज्य के लिए, 10,599 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो 2009-2014 के दौरान किए गए 838 करोड़ रुपये के आवंटन से 13 गुना अधिक है. ओडिशा में 59 स्टेशनों को अमृत स्टेशनों के रूप में पुनर्विकसित किया जा रहा है.

    अब तक, राज्य में बुनियादी ढांचे और रेलवे संपर्क को बढ़ाने के लिए लगभग 78,000 करोड़ रुपये का निवेश पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है. राज्य में ब्रॉड-गेज नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण पहले ही हासिल किया जा चुका है. राज्य में वर्तमान में 06 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. राज्य में 1898 किलोमीटर रेलवे ट्रैक के लिए कवच तकनीक की स्थापना के लिए पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है.

    झारखंड का रेल बजट 16 गुणा बढ़ा, नया ट्रैक बिछाने पर खर्च होंगे 56,694 करोड़ 

    झारखंड राज्य के लिए, 7,306 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो 2009-2014 के दौरान किए गए 457 करोड़ रुपये के आवंटन से 16 गुना अधिक है. झारखंड में 57 स्टेशनों को अमृत स्टेशनों के रूप में पुनर्विकास किया जा रहा है.

    रांची में रेलवे योजनाओं की जानकारी देते डीआरएम जेएस बिंद्रा

    राज्य में बुनियादी ढांचे और रेलवे संपर्क को बढ़ाने के लिए 59,935 करोड़ रुपये के निवेश को पहले ही मंजूरी दी गई है. राज्य में ब्रॉड-गेज नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण पहले ही हासिल किया जा चुका है राज्य में 1693 किलोमीटर रेलवे ट्रैक के लिए कवच तकनीक की स्थापना के लिए पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है. राज्य में पिछले 10 वर्षों में 1311 किलोमीटर नई रेलवे पटरियां बिछाई गई हैं.

    संतरागाछी-खड़गपुर चौथी लाइन के डीपीआर को इस साल मिल सकती है मंजूरी : डीआरएम खड़गपुर

    डीआरएम खड़गपुर, केआर चौधरी ने वीसी के दौरान उपस्थित पत्रकारों को खड़गपुर मंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संतरागाछी और खड़गपुर के बीच नई चौथी लाइन के लिए डीपीआर को इस वर्ष मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिससे उपनगरीय मार्ग में यातायात की भीड़भाड़ से काफी राहत मिलेगी. भीड़भाड़ की समस्या को हल करने के लिए शालीमार और संतरागाछी स्टेशनों को वैकल्पिक टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है. इस मंडल में 21 स्टेशनों को अमृत स्टेशनों के रूप में पुनर्विकसित किया जा रहा है, जिसमें नई स्टेशन इमारतें, बेहतर अग्रभाग और परिचालित क्षेत्र, 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज और अन्य बढ़ी हुई यात्री सुविधाएं जैसी विशेषताएं शामिल हैं.

    Budget: Rs 2.52 lakh crore allocated for railways Rs 1.16 lakh crore will be spent on security
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleमुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर ट्रेन में महिला से बलात्कार, पुलिस ने आरोपी कुली को किया गिरफ्तार
    Next Article Bomb in the train : कांटाबांजी रेलवे स्टेशन पर रेल डिब्बे में मिले 12 बम, सुरक्षा पर उठे सवाल
    News Desk
    • Website

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group