Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Saif Ali Khan पर हमला कर फरार आरोपी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ाया, दुर्ग RPF की टीम ने दबाेचा
    रेल न्यूज

    Saif Ali Khan पर हमला कर फरार आरोपी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ाया, दुर्ग RPF की टीम ने दबाेचा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 18, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में बैठकर आ रहा था आरोपी , जा रहा था चांपा 

    RAIPUR. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर घर में घुसकर हमला करने वाले आरोपियों में से एक को दुर्ग आरपीएफ की टीम ने ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा है. इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी गई है. बताया जाता है कि मुंबई पुलिस की टीम दुर्ग रवाना हो चुकी है जो शनिवार की रात 8 बजे तक दुर्ग पहुंच जायेगी. इसके बाद आरपीएफ द्वारा उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा. आरपीएफ ने इस मामले में अभी चुप्पी साध रखी है.

    मीडिया में आ रही सूचनाओं के अनुसार सैफ अली खान पर हमले के बाद मुंबई पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध का फोटो सोशल मीडिया पर जारी किया था. उसमें डंप कॉल के आधार पर संदिग्ध के पास जो मोबाइल नंबर और फोन की IMEI नंबर का डेटा पुलिस को मिला है वह राजेंद्र कोड़ोपे तहसील डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव के नाम पर था.

    वहीं आरपीएफ की पकड़ में आये युवक ने अपना नाम आकाश कन्नोजया (31) बता रहा है. सैफ अली खान पर बुधवार की देर रात हमला हुआ. इस मामले में पुलिस ने डेटा डंप की तकनीक से हमलावर की पहचान की गयी. डेटा डंप के जरिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास मौजूद मोबाइल टावर्स से एक्टिव फोन्स की जानकारी इकट्ठा की.

    मुंबई पुलिस काे यह शक था कि यह आरोपी यहां से भागकर अपने गांव अथवा निकटवर्ती शहर में शरण ले सकता है. सोशल मीडिया से मिली जानकारी के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम भी यहां सक्रिय थी. इस दौरान आरोपी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया. उससे पूछताछ की जा रही है. अभी विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है.

    वहीं आरपीएफ आईजी मुन्नवर खुर्शीद ने मीडिया को बताया कि आरोपी का नाम आकाश कन्नौजिया है, जो कि मुंबई के कोलावा का रहने वाला है. वह फिलहाल छुपने के लिए अपने नानी के घर चांपा जा रहा था. उन्होंने बताया कि राजनांदगांव की RPF टीम ने भी उसे पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वह भाग निकला. इसके बाद दुर्ग आरपीएफ की टीम ने मिली सूचना पर उसे दबोचा. आरोपी आकाश कन्नौजिया ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में बैठकर सफर कर रहा था.

    caught by Durg RPF Gyaneshwari Express The accused who attacked Saif Ali Khan was caught by Durg RPF from Gyaneshwari Express who attacked Saif Ali Khan
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleKGP 69th Rail Week Celebration : उत्कृष्ट सेवा के लिए 83 रेलकर्मी सम्मानित, विभागों/इकाइयों को मिले 21 दक्षता शील्ड
    Next Article बंडामुंडा पहुंचे रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने रेलकर्मियों को दिये सुरक्षा के टिप्स
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026
    रेल न्यूज

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026
    रेल न्यूज

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group