Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

HOWRAH : हावड़ा-खड़गपुर सेक्शन पर विलंब से आक्रोश यात्रियों ने किया रेल चक्का जाम

HOWRAH. लोकल ट्रेनों की लगातार देरी से परेशान यात्रियों ने शनिवार को हावड़ा-खड़गपुर रेल खंड में देउलटी स्टेशन पर रेल अवरोध किया. बारिश भरी सुबह में हुए इस प्रदर्शन के कारण कई लोकल ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रुक गईं और यात्री परेशानी का सामना करने को मजबूर हो गए. हालांकि, लगभग 30 मिनट के बाद रेल सेवा फिर से सामान्य हो सकी.

नित्ययात्रियों का कहना है कि हावड़ा-खड़गपुर शाखा में लोकल ट्रेनें अक्सर 30 से 40 मिनट की देरी से चलती हैं. रात के समय हावड़ा से छूटने वाली लोकल ट्रेनों को बार-बार रोककर लंबी दूरी की ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे यात्रियों का समय बर्बाद होता है और वे समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाते. शनिवार सुबह भी खड़गपुर-हावड़ा लोकल ट्रेन को रोककर अन्य ट्रेन को रास्ता दिया गया. इससे यात्रियों का गुस्सा भड़क गया, और उन्होंने देउलटी स्टेशन पर रेल पटरियों पर अवरोध शुरू कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे यात्रियों से बातचीत की. इसके बाद करीब आधे घंटे में स्थिति सामान्य हो सकी. इस अवरोध के कारण सुबह की यात्रा कर रहे यात्रियों को भारी असुविधा हुई. गंतव्य तक पहुंचने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी.

दैनिक यात्रियों की समस्याएं जारी

यात्रियों की शिकायत है कि ट्रेन की देरी और लंबी दूरी की ट्रेनों को प्राथमिकता देने की समस्या कोई नई बात नहीं है. इस कारण से न केवल यात्रियों का समय बर्बाद होता है, बल्कि उनकी दिनचर्या पर भी असर पड़ता है. रेल प्रशासन ने यात्रियों की शिकायतों को सुना है, लेकिन नियमित देरी और अवरोध जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान अभी भी नहीं निकल पाया है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...