BUXAR. पटना से बांद्रा जा रही पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के जेनरल बोगी में हॉट एक्सलिंग से आग लग जाने से बड़ा हादसा टल गया. कोच में धुआं भरने से यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया. आग बुझाने में तीन घंटे लगे. दानापुर-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हुई.
प्रभावित कोच को डुमरांव स्टेशन पर ही काटकर ट्रेन को बांद्रा के लिए रवाना किया. इस दौरान इस ट्रैक पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. बताया जा हा है कि बुधवार देर रात 1:02 बजे पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दानापुर डीडीयू रेलखंड के टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, तभी स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारी देखा कि जनरल बोगी के निचले हिस्से से आग की लपटें निकल रही है.
इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को दी गयी. इसके बाद ट्रेन को डुमरांव स्टेशन पर रोका गया. अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आग ट्रेन के एलएचबी कोच के पहिए और एक्सल के बीच लगी थी. तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद इसपर काबू पा लिया गया. ट्रेन के पहिए और कूलेंट जाम होने से बचाने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं किया गया.
फायर ब्रिगेड की टीम ने एक्सटिंग्विशर सिलेंडर का इस्तेमाल कर आग बुझाई. पहले बाहर से और फिर चक्के के अंदर जाकर आग पर काबू पाया गया. इस घटना से यात्री का परेशान दिखे. रेलवे का कहना है कि आग से जो बोगी प्रभावित हुई, उसे अलग किया गया. ट्रेन तीन घंटे बाद बांद्रा के लिए रवाना हुई. रेल अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
गाड़ी संख्या 22972 पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की जनरल बोगी के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई. जिसके बाद यात्रियों में अफरातफरी का माहौल हो गया. यह घटना दानापुर-डीडीयू रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. यह ट्रेन बक्सर के टुड़ीगंज स्टेशन से बुधवार की रात 1:02 बजे गुजर रही थी.
कारणों की हो रही जांच
घटना के दौरान यात्रियों में दहशत का माहौल हो गया था. ट्रेन के जिस बोगी में आग लगी थी, उसे काटकर अलग कर दिया गया. ट्रेन को तीन घंटे बाद बांद्रा के लिए रवाना कर दिया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं, घटना के समय फायर ब्रिगेड और रेलवे स्टाफ की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना को टाला गया है.
- नियति का क्रूर खेल : अंतिम संस्कार से लौट रहे चक्रधरपुर के ट्रेन मैनेजर की हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम - June 22, 2026
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026





















































































