Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

शंटिंग के दौरान रेलकर्मी की मौत पर बोले रेल मंत्री, ‘मैनुअल कपलिंग नहीं थी हादसे की वजह’

NEW DELHI. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को संसद में पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी स्टेशन पर कर्मचारियों के बीच संवाद की कमी के कारण रेलकर्मी की जाने जाने के मामले में स्थिति स्पष्ट की. रेलमंत्री ने कहा कि यह घटना कपलिंग/अनकपलिंग से जुड़ी हुई नहीं थी. घटना के सामने आने व वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर रेलवे कर्मियों की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई थी.

सोशल मीडिया पर दर्दनाक हादसे की तस्वीर वायरल हुई थी, इसमें एक रेलवे कर्मचारी शंटिंग ऑपरेशन के दौरान ट्रेन के इंजन और कोच के बफर के बीच कुचल गया था. दुखद घटना के बाद रेलवे यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यह हादसा ट्रेन के कपलिंग/अनकपलिंग के कारण नहीं हुआ था, बल्कि यह कर्मचारियों के बीच गलत कम्यूनिकेशन की वजह से हुआ था.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को संसद में यह माना कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना पूर्व मध्य रेलवे में कर्मचारियों के बीच संचार की गड़बड़ी के कारण घटी, और यह कपलिंग/अनकपलिंग से जुड़ी हुई नहीं थी. घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रेलकर्मियों की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई थी. इसके साथ ही कई लोगों ने ऑटोमैटिक कपलिंग सिस्टम के उपयोग की मांग की थी, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने सांसद में यह सवाल उठाया था कि क्या  सरकार के पास 2019 के बाद
मैन्युअल कपलिंग से संबंधित दुर्घटनाओं और मौतों का डेटा है. इस पर जबाव देते हुए रेल मंत्री ने कहा, “1960 के दशक में डिज़ाइन किए गए ICF कोच में स्क्रू कपलिंग और साइड बफर होते थे, जिनमें कोचों को मैन्युअल रूप से जोड़ा जाता था. इसके बाद 1999-2000 में LHB कोच पेश किए गए, जिनमें सेंटर बफर कपलर्स होते हैं, और इनकी कपलिंग बिना किसी मैन्युअल हस्तक्षेप के होती है.

संबंधित खबर 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...