Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण पश्चिमी रेलवे में चार संगठनों के बीच आमने-सामने का टकराव, 38 हजार कर्मचारी देंगे वोट

Hubli.  रेलवे में 11 साल बाद होने  जा ट्रेड यूनियन चुनाव को लेकर सभी जोन में तैयारियां तेज हैं. रेल प्रशासन मतदान कराने की तैयारियों जुटा है तो यूनियनें रेलकर्मियों के बीच अपनी उपलब्धियों को लेकर जा रही है ताकि उनके संगठन का वोट प्रतिशत बढ़ाकर मान्यता को बनाये रखा जा सके. दक्षिण-पश्चिमी रेलवे में चार संगठन चुनाव मैदान में हैं. इनमें निरुत्या रेलवे मजदूर संघ (NRMS), साउथ वेस्टर्न रेलवे मजदूर यूनियन (SWRMU), साउथ वेस्टर्न रेलवे एम्पलोइज संघ( SWRES) एवं साउथ वेस्टर्न रेलवे एम्पलोइज यूनियन( SWREU) चुनाव लड़ रही है.

सभी जोन में मतदान के लिए 4, 5 और 6 दिसंबर की तिथियां निर्धारित हैं. इस चुनाव में ट्रेड यूनियन नियमों के तहत रजिस्टर्ड संस्था ही हिस्सा ले सकती है. चुनाव वर्ष 2018 में होना था लेकिन छह वर्ष विलंब से इसे दिसंबर 2024 में आयोजित किया जा रहा है. इसके पूर्व रेलवे में यूनियन की मान्यता के लिए चुनाव वर्ष 2013 में हुआ था.

दक्षिण पश्चिमी रेलवे यूनियनों की मान्यता के लिए करीब 38 हजार से अधिक कर्मचारी मतदान करेंगे. छह वर्ष के इंतजार के बाद रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों चुनाव की तारीख घोषित की थी. मतगणना 12 दिसंबर को होगी.

हर पांच साल में चुनाव

रेलवे में कुल 19 ज़ोन हैं. यह चुनाव हर 5 साल में होता है लेकिन विभिन्न कारणों से ये चुनाव 11 साल बाद हो रहा है. इस चुनाव में सभी ज़ोन के अंतर्गत आने वाली रेलवे की संस्थाएं चुनाव लड़ती हैं. चुनाव लडऩे के लिए जो संस्था रजिस्टर्ड होती है वह आवेदन करती है. योग्य पाए जाने पर ही संस्था चुनाव लड़ पाती है. इसमें रेलवे के कर्मचारी मतदान करते हैं. इसके लिए रेलवे कार्यालयों में मतदान बूथ बनाए जाते हैं.

35 फीसदी मतदान वाली संस्था को मान्यता

रेलवे में 12 लाख से अधिक कर्मचारी हैं, जो मतदान करेंगे. करीब 35 प्रतिशत मतदान पाने वाली संस्था को ही जोनल रेलवे से मान्यता मिलती है. मान्यता के साथ रेलवे की तरफ से कई तरह की सुविधाएं भी दी जाती हैं. चुनाव प्रक्रिया के बाद जिस संस्था को मान्यता नहीं मिल पाती है,उन्हें यदि रेलवे की तरफ से पहले से सुविधाएं मिली हुई हैं तो उन सुविधाओं को छोडऩा पड़ता है.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...