Patna. पटना शहर के पीरबहोर थानांतर्गत मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि को एक क्रेन के ब्रेक फेल होने के कारण हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस उपमहानिरीक्षक सह पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि मेट्रो में बीती रात एक दुर्घटना में अभी तक की जानकारी के अनुसार दो लोगों की मृत्यु हो गई है और छह अन्य व्यक्ति घायल है जिनका इलाज चल रहा है.
उन्होंने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, मोटर संचालित एक क्रेन के ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। तब वहां मजदूर काम कर रहे थे. एसएसपी ने बताया कि इस संबंध में मेट्रो अपने स्तर पर जांच कर रहा है और पटना जिला प्रशासन की ओर से भी मामले की जांच कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































