Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Farmers Protest : पंजाब और हरियाणा में किसानों ने 36 स्थानों पर ट्रेनों को रोका, कई ट्रेनें डाइवर्ट की गयी
    रेल न्यूज

    Farmers Protest : पंजाब और हरियाणा में किसानों ने 36 स्थानों पर ट्रेनों को रोका, कई ट्रेनें डाइवर्ट की गयी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 3, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Chandigarh. फसलों पर एमएसपी की लीगल गारंटी और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले को लेकर गुरुवार को किसानों ने पंजाब और हरियाणा में कम से कम 36 जगह रेलगाड़ियां रोककर प्रदर्शन किया. इसके कारण पूरे पंजाब में ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा और बड़ी संख्या में यात्री परेशान हुए. किसानों के प्रदर्शन के कारण रेलवे ने कई रेलगाड़ियों के रूट डायवर्ट किए और कई रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा.

    इससे पहले किसानों ने अमृतसर में 15 फरवरी को पहली बार रेल ट्रैक अवरुद्ध किया था. फिर 16 अप्रैल को शंभू ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू किया था, जो कि करीब 34 दिन तक चला था. पंजाब व हरियाणा में किसानों ने दोपहर को दो घंटे तक रेलवे ट्रैक पर बैठकर केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संगठन के बैनर तले चला. धरने के दौरान चंडीगढ़, अंबाला, अमृतसर, लुधियाना और जम्मू रूट पूरी तरह प्रभावित हुए.

    अमृतसर में रेल रोको आंदोलन में पहुंचे किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने भाजपा सांसद कंगना रानौत और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर लखीमपुर कांड में बिट्टू के साथियों की मौत हो गई होती तो उनका क्या हाल होना था. उन्होंने कंगना को ‘मूर्ख’ बताते हुए कहा कि केंद्र और भाजपा नेताओं के इशारे पर कंगना और बिट्टू किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. सरवन सिंह ने कहा कि अगर केंद्र व राज्य सरकार ने समय रहते आढ़तियों व श्रमिक संगठनों की मांगें मानकर हड़ताल खत्म नहीं करवाई तो किसान भी इस आंदोलन में शामिल हो जांएगे.

    भारतीय किसान यूनियन बीकेयू नेता हरजिंदर सिंह ने धरना प्रदर्शन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि लखीमपुर खीरी में किसानों को तीन साल से इंसाफ नहीं मिला है. भाजपा नेता के बेटे ने कई किसानों को कुचल दिया था, जिसके चलते हमें आज रेल रोकनी पड़ी है. प्रदर्शन के दौरान शंभू बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने भी रेलवे ट्रैक पर यातायात रोका. इसके अलावा अंबाला, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, बठिंडा और फिरोजपुर में किसान ट्रैक पर बैठे थे. किसानों का कहना था कि वह लोगों की मुश्किल को समझते है लेकिन मजबूरी में उन्होंने यह राह चुनी है.

    punjab farmer protest Train running affected
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleRailway Board gives DG (HR) additional charge of Member (Infra), IRSTMU ask why no regular posting
    Next Article रतलाम के समीप मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी, तेल का रिसाव, दिल्ली-मुंबई रूट पर रेल सेवा प्रभावित
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group