Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

झारखंड के साहिबगंज में आधी रात को बम विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया, बड़ा हादसा टला

Sahibganj. झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में अज्ञात अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दरअसल, मंगलवार की आधी रात में पश्चिम बंगाल फरक्का एमजीआर ट्रैक पर बम विस्फोट हुआ है, जिससे पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी है. घटना के बाद स्थानीय पुलिस पदाधिकारी व एनटीपीसी के अधिकारी छानबीन कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगा घुट्टु टोला से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एमजीआर रेल लाइन पोल संख्या 40/1 के समीप बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने बम विस्फोट कर दिया. इसकी जानकारी ग्रामीणों को बुधवार की अहले सुबह उस वक्त हुई जब वे वहां से गुजर रहे थे. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना एनटीपीसी के कर्मियों व पुलिस अधिकारियों को दी.

ग्रामीणों के अनुसार, उस ट्रैक से ललमटिया से फरक्का की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी करीब सुबह छह बजे गुजरने वाली थी लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक को देख लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गयी. इसके बाद एनटीपीसी के कर्मियों ने उस मालगाड़ी को पोल संख्या 42/2 के पास रोक दिया. एनटीपीसी के नाइट गार्ड जितेंद्र साह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे में ड्यूटी के दौरान उसने विस्फोट की आवाज सुनी थी लेकिन टायर फटने की आशंका की वजह से वह उस वक्त ध्यान नहीं दिया. सुबह मुंशी द्वारा पटरी में बम ब्लास्ट की सूचना मिलते ही सीनियर अधिकारियों को अवगत कराया गया. घटना से महज 10 फीट की दूरी पर एक तार भी बरामद किया गया है.

इधर, घटना के बाद बरहरवा एसडीपीओ मंगल सिंह, जामुदा राजमहल एसडीपीओ विमल त्रिपाठी, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार समेत अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं. इस संबंध में साहिबगंज के एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले जांच कर रही है. एफएसएल की टीम भी आ रही है. हर बिंदु जांच की जाएगी. हालांकि, उन्होंने इसे नक्सली घटना मानने से इनकार किया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...