Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » अजमेर में रेलवे ट्रैक पर कार्टन मिलने से हड़कंप, दादर एक्सप्रेस एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोका गया
    रेल न्यूज

    अजमेर में रेलवे ट्रैक पर कार्टन मिलने से हड़कंप, दादर एक्सप्रेस एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोका गया

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 26, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    AJMER. देश भर में रेल गाड़ियों को बेपटरी करने की साजिश के मध्यनजर ट्रेन के चालक व गार्ड द्वारा रखी जा रही सतर्कता की वजह से बुधवार रात करीब आठ बजे के आसपास अजमेर जंक्शन के सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास पटरी पर कार्टन पड़ा होने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. रेलवे के अजमेर मंडल रेल कार्यालय के जनसम्पर्क निरीक्षक अशोक चौहान से मिली जानकारी के अनुसार अजमेर के सुभाष नगर रेलवे फाटक के निकट डीएफसीसी ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के गार्ड ने सवारी गाड़ी के ट्रैक पर कोई कार्टन पड़ा हुआ देख लिया. गार्ड ने इसकी सूचना दौराई रेलवे स्टेशन मास्टर को दे दी.

    सूचना पर अजमेर रेलवे स्टेशन और आरपीएफ को सूचित किया गया. इस दौरान अजमेर से दादर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर निकल पड़ी थी. रेलवे प्रशासन ने दादर एक्सप्रेस के चालक को सूचित किया. चालक ने सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर पड़े कार्टन को देखकर गाड़ी को पहले ही रोक लिया. इस दौरान अजमेर से आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने भी ट्रेक पर पड़े कार्टन को नजदीक से जाकर जांचा और कार्टन गत्ते का खाली होना पाते हुए उसे उठाकर ले आए साथ ही आस पास के ट्रेक को ठीक से जांचने के बाद दादर एक्सप्रेस को आगे बढ़ने के संकेत दे दिए.

    कुछ विलम्ब से गाड़ी अपने गंतव्य को रवाना हो गई.

    इस घटना को लेकर आरपीएफ के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि विभिन्न रेल गाड़ियों में यात्रियों के लिए पानी व भोजन सहित बिस्तर व अन्य सामग्री पहुंचाई जाती है. वह किसी न किसी रूप में पैकिंग होकर ही जाता है. गाड़ी खाली होने पर उसे कई बार रेलवे में संविदा पर लगे स्टाफ के द्वारा चलती ट्रेन से ट्रैक पर ही फेंक दिया जाता है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि गत्ते का खाली कार्टन भी ऐसे ही किसी ट्रेन से फेंका गया हो जो रेलवे ट्रैक के बीच में जाकर गिरा . वर्तमान में जिस तरह से रेल हादसा कारित किए जाने को लेकर साजिश चल रही है उसे देखते हुए ट्रेन ड्राइवर व गार्ड भी लगातार सतर्कता बरत रहे हैं. उसी का नतीजा रहा कि इस घटना ने रेलवे के अधिकारियों और आरपीएफ के जवानों की ड्रिल करवा दी.

    cartons were found on railway track
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे ट्रैक पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने ‘यमराज’ को उतारा, लाेगाें काे कर रहे जागरूक
    Next Article आईएसआई ने रची थी पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में ट्रेन पलटने की साजिश, एनआईए कोर्ट में छह दोषी करार
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group