Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

रेलवे ट्रैक पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने ‘यमराज’ को उतारा, लाेगाें काे कर रहे जागरूक

INDIAN RAILWAY. रेलवे ट्रैक पर और क्रासिंग पार करने में हाेने वाली दुर्घटनाओं की राेकथाम के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अनाेखा तरीका निकाला है. आरपीएफ ने रेलवे दुर्घटनाओं के प्रति लाेगाें काे जागरूक करने के उद्देश्य से जमीन पर यमराज काे उतारा है. यह काेई स्वर्ग लाेक से नहीं बल्कि हमारे आपके बीच एक शख्स काे यमराज के वेश में उतारकर लोगों को रेलवे ट्रैक से सतर्क रहने की चेतवानी दी और अपने को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है.

दरअसल आए दिन रेलवे ट्रैक, क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से असमय किसी न किसी की जान चली जाती है. इन हादसाें काे राेकने व लाेगाें की जान की सुरक्षा काे लेकर आरपीएफ काफी दिनाें से मंथन कर रहा था. आरपीएफ ने रेलवे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अनोखा तरीका अपनाया और युवक को यमराज का रूप धारण करा कर यमराज को जमीन पर उतार दिया. यह यमराज किसी के प्राण नहीं लेते बल्कि उनकी जान बचाने का काम कर रहे हैंं और रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों को यमराज दिखाकर पटरियां पार करते समय सतर्क रहने की चेतावनी दे रहे हैं.

यमराज के अभिनय द्वारा रेलवे लाइन को अवैध रूप से पार करने वाले लोगों को समझाया जा रहा है कि यदि वे अवैध रूप से रेलवे लाइन को पार करेंगे तो उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है. किसी भी दुर्घटना हाेने से यमराज उनको समय से पहले यमलोक ले जायेंगे. इसलिए आसपास के सभी लोगों को समझाया गया कि वे लोग रेलवे लाइन को पुल द्वारा पार करके अपने एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें. यह अभियान कई जोन व डिवीजन में चल रहा है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...