Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » PM IN JAMSHEDPUR : 30 मिनट टाटानगर रेलवे स्टेशन में रहेंगे पीएम मोदी, वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात
    रेल न्यूज

    PM IN JAMSHEDPUR : 30 मिनट टाटानगर रेलवे स्टेशन में रहेंगे पीएम मोदी, वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 14, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    RANCHI. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 15 सितंबर 2024 को जमशेदपुर आएंगे. वे टाटानगर रेलवे स्टेशन से देश को आधा दर्जन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखायेंगे. पीएम मोदी के आगमन को लेकर स्टेशन का कायाकलप कर दिया गया है. पीएम झारखंड के लिए तीन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ करीब 21 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे. ग्रामीण विकास विभाग और कृषि विभाग की योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे.

    प्रधानमंत्री रविवार की सुबह 8:45 में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रांची एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे. प्रधानमंत्री सुबह 10:00 बजे सोनारी हवाई अड्डे पर उतरेंगे. सोनारी हवाई अड्डा के पीछे के गेट से प्रधानमंत्री लिंक रोड होकर सोनारी-बिष्टुपुर मुख्य मार्ग होकर स्टेशन के लिए रवाना होंगे. सर्किट हाउस एरिया गोलचक्कर से होकर, गोपाल मैदान गोलचक्कर, डायगनल रोड, राम मंदिर, वोल्टास गोलचक्कर, जुगसलाई थाना, रंग कारखाना, स्टेशन अंडर ब्रिज होकर सीधे टाटानगर स्टेशन पहुंचेंगे. वहां प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 10 मिनट के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के बाहर ग्रामीण विकास के कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहां प्रधानमंत्री मोदी लगभग 20 मिनट ठहरेंगे. वहां से साढ़े 10 बजे वे बिष्टुपुर गोपाल मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे.

    मोदी गोपाल मैदान पहुंचने के पहले बिष्टुपुर वोल्टास गोलचक्कर से एक किलोमीटर का लंबा रोड शो करेंगे. प्रधानमंत्री का कारकेट राम मंदिर के सामने वाली सड़क से होता हुआ बिष्टुपुर थाना तक जायेगा. सवा 11 बजे वे गोपाल मैदान में प्रवेश करेंगे. यहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. लगभग साढ़े 12 बजे वे सोनारी हवाई अड्डे से रांची के लिए उड़ान भरेंगे. रांची में कुछ देर ठहरने के बाद प्रधानमंत्री गुजरात के अहमदाबाद के लिए रवाना हो जायेंगे.

    प्रधानमंत्री 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा का दौरा करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री 15 सितंबर को झारखंड की यात्रा करेंगे. वह सुबह करीब 10 बजे झारखंड के टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे 660 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके अलावा वह झारखंड के टाटानगर में 21 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे.

    प्रधानमंत्री माेदी 16 सितंबर को सुबह करीब 09:45 बजे गुजरात के गांधीनगर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इन्वेस्ट) का उद्घाटन करेंगे. दोपहर करीब 1:45 बजे प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे और सेक्शन-1 मेट्रो स्टेशन से गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे. प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:30 बजे अहमदाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

    पीएमओ के बयान के अनुसार प्रधानमंत्री 17 सितंबर को ओडिशा जाएंगे और सुबह करीब 11:15 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे वे ओडिशा के भुवनेश्वर में 3800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

    PM Modi will stay at Tatanagar railway station for 30 minutes Prime Minister Modi will hold a road show jamshedpur will flag off Vande Bharat trains
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleChhattisgarh : ट्रायल रन में दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, तीन डिब्बों के खिड़कियों के शीशे टूटे, पांच गिरफ्तार
    Next Article JHARKHAND : मौसम ने रोकी जमशेदपुर की राह तो प्रधानमंत्री मोदी ने रांची से की सौगातों की बरसात
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026
    रेल न्यूज

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026
    रेल न्यूज

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group