Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

Chhattisgarh : ट्रायल रन में दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, तीन डिब्बों के खिड़कियों के शीशे टूटे, पांच गिरफ्तार

प्रतीकात्मक

Mahasamund.छोत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ‘ट्रायल रन’ के दौरान दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. रेलवे सुरक्षा बल (महासमुंद) के निरीक्षक प्रवीण सिंह धाकड़ ने बताया कि घटना शुक्रवार रात लगभग नौ बजे बागबाहरा रेलवे स्टेशन के करीब हुई, जब ट्रेन ‘ट्रायल रन’ के दौरान विशाखापत्तनम से दुर्ग लौट रही थी.

धाकड़ ने बताया कि ट्रेन ‘ट्रायल रन’ के लिए दुर्ग से रवाना हुई और रायपुर से गुजरते हुए महासमुंद पहुंची थी. यह शुक्रवार सुबह 7.10 बजे आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई थी. उन्होंने बताया कि वापसी में कुछ असामाजिक तत्वों ने बागबाहरा के पास चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिससे तीन डिब्बों सी2, सी4 और सी9 की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में यात्रा कर रहे ट्रेन सुरक्षा दल ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों के एक दल को मौके पर भेजा गया.
उन्होंने बताया कि इस मामले में बागबाहरा निवासी शिव कुमार बघेल, देवेंद्र चंद्राकर, जीतू तांडी, लेखराज सोनवानी और अर्जुन यादव को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने बताया कि सभी पांचों बदमाश हैं और उन पर रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि बघेल के बड़े भाई की पत्नी बागबाहरा नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी से पार्षद है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...