Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » MIZORAM : भैरबी-होरटोकी के बीच नवनिर्मित रेललाइन पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें, सीआरएस ने दी मंजूरी
    रेलहंट स्पेशल

    MIZORAM : भैरबी-होरटोकी के बीच नवनिर्मित रेललाइन पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें, सीआरएस ने दी मंजूरी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 23, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • नई रेलवे लाइन पर अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेनों के परिचालन की मंजूरी 

    Guwahati. रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) सुमित सिंघल ने 22 अगस्त को भैरबी और होरटोकी के बीच 16.725 किमी नई बीजी रेललाइन पर माल और यात्री ट्रेनों के परिचालन शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी. इससे पहले सीआरएस ने बीते महीने के अंत में उक्त सेक्शन का निरीक्षण किया था. इस नई रेलवे लाइन पर अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेनों का परिचालन किया जा सकेगा.

    पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने शुक्रवार काे बताया है कि भैरबी और होरटोकी के बीच नवनिर्मित बीजी लाइन सेक्शन में 20 बड़े पुल और 27 छोटे पुल हैं और इसमें तीन रोड ओवरब्रिज और एक रोड अंडरब्रिज भी शामिल हैं. इस नए सेक्शन में 13 सुरंग व कवर्ड मार्ग हैं. इस इलाके में औसत वार्षिक 2112. 823 मिमी बारिश हाेती है. साथ ही यह सेक्शन भूकंपीय क्षेत्र पांच में आता है. मुख्य लाइन में अधिकतम 100 किमी प्रति घंटे और लूप लाइनों में 30 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेन संचालन के लिए इस सेक्शन का निर्माण किया गया है.

    उन्हाेंने बताया कि यह सेक्शन वर्तमान में चल रही 51.38 किमी लंबी भैरबी-साईरंग नई रेल लाइन परियोजना का हिस्सा है. सफल निरीक्षण और स्पीड ट्रायल के बाद सीआरएस ने बिछाई गई नई रेलवे लाइन पर अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी है. बिछाई गई यह नई लाइन इस मार्ग से और अधिक माल एवं यात्री परिवहन में सहायक होगी. उन्हाेंने बताया कि इस सेक्शन में कुल 27.03 प्रतिशत कर्वड ट्रैक है. पूरे सेक्शन में समपार फाटक नहीं है. सेक्शन को एमएसीएल सिग्नल सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रदान किया गया है. होरटोकी रेलवे स्टेशन पर नया फुट ओवरब्रिज, द्वितीय श्रेणी का प्रतीक्षालय, कवर्ड प्लेटफॉर्म्स, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं.

    उन्हाेंने बताया कि परियोजना पूरी होने पर कुल 51.38 किमी लंबी भैरबी-साईरंग नई रेल परियोजना मिजोरम के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, क्षेत्र में लघु उद्योगों को विकसित करने में मदद करेगी और राज्य के पर्यटन को बढ़ावा प्रदान करेगी. इसके ट्रैक पर सुरंगों की कुल लंबाई 12853 मीटर है. परियोजना में कुल 55 बड़े पुल और 89 छोटे पुल होंगे. साईरंग स्टेशन के पहुंच पर पुल संख्या 196 के स्तंभ पी-4 का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है, जो परियोजना का सबसे ऊंचा स्तंभ है. इसकी ऊंचाई 104 मीटर है, जो कुतुब मीनार से 42 मीटर ऊंचा है. इस परियोजना में चार स्टेशन होंगे- होरटोकी, कौनपुई, मुआलखांग और साईरंग.

    उन्हाेंने बताया कि परियोजना स्थानीय आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस पहाड़ी राज्य में यात्रियों और विभिन्न सामग्रियों एवं वस्तुओं के परिवहन पर होने वाले खर्च में काफी कमी आयगी. मिजोरम की राजधानी और असम के आसपास के स्थानों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा. इस क्षेत्र के लोगों को देश भर में लंबी दूरी की पहुंच और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति मिलेगी.

    newly constructed railway line between Bhairabi-Hortoki Newly constructed railway line in Mizoram Northeast Frontier Railway (NFR)
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleBikaner Division : रेलवे स्टेशनों के सभी टिकट काउंटरों पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू
    Next Article यात्रियों को हरसंभव सेवा व सुविधा सुलभ कराने में अग्रणी है पश्चिम रेलवे : महाप्रबंधक
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group