Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Bikaner Division : रेलवे स्टेशनों के सभी टिकट काउंटरों पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू

BIKANER. बीकानेर मंडल के रेलवे स्टेशनों के सभी टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड डिवाइस लगाया जा चुके हैं. इससे डिजिटल पेमेंट द्वारा टिकट के मूल्यों का भुगतान करने में आसानी हो रही है. इससे खुल्ले पैसों की दुविधा तथा भुगतान के समय को कम करने में सफलता मिली है. अब बीकानेर स्टेशन सहित मंडल के सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, चूरू, रतनगढ़, सादुलपुर, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी सहित 128 स्टेशनों पर आरक्षित एवम अनारक्षित टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड डिवाइस स्थापित कर डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी गई है.

रेलवे के सीनियर डीसीएम महेश कुमार जेवलिया के अनुसार रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर्स को लंबी भीड़ से निजात दिलाने और डिजिटल इंडिया की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए रेलवे स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर भी ऑनलाइन डिजिटल भुगतान प्रारंभ किया गया है. पूर्व में यह सुविधा ऑनलाइन टिकट बुक करने पर ही मिलती थी, किंतु अब यह सुविधा टिकट खिड़की पर भी मिलने से डेली टिकट काउंटर पर जनरल टिकट लेने जा रहे यात्रियों और आरक्षित टिकट लेने वालों को काफी राहत मिलेगी. यूपीआई के जरिए डिजिटल पेमेंट से लोगों को खुले पैसे की परेशानी से निजात मिलेगी. इसके साथ ही टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारी का कैश मिलाने में लगने वाला समय भी बचेगा. डिजिटल पेमेंट के जरिए कम समय में लोगों को टिकट मिलेगा, जो कि पूरी तरह से ट्रांसपरेंसी को भी बढ़ावा देगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...