Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » हादसों से सबक : ट्रेन गुजरने से पहले होगी ट्रैक की जांच, ‘सुपर चेक्स’ नाम से बनी स्पेशल टीम
न्यूज हंट

हादसों से सबक : ट्रेन गुजरने से पहले होगी ट्रैक की जांच, ‘सुपर चेक्स’ नाम से बनी स्पेशल टीम

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 18, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अलावा रेलवे की टीमें ट्रेन गुजरने से पहले ट्रैक की करेंगी जांच 
  • DRM पेट्रोलिंग टीमों की खुद मॉनिटरिंग करेंगे,  GRP का भी लिया जायेगा सहयोग 

KANPUR.   18 जुलाई की दोपहर गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और फिर 17 अगस्त तड़के कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस की दुर्घटना के बाद रेलवे के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के लिए भी तब चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो गयी जब दोनों दुर्घटनाओं में साजिश की बू आने लगी. उत्तर प्रदेश में एक ही माह में दो बड़े हादसे. पहली बार 21 बोगियां पटरी हुई तो दूसरी बार साबरमती एक्सप्रेस (19168) की 22 बोगियां. रेलवे के साथ ही अब सरकार ने भी  हादसा या साजिश की आशंका को लेकर जांच बैठा दी है. घटनाओं में यह बात सामने आयी कि ट्रैक पर कहीं बड़ा पत्थर तो कहीं गार्डर या फिर कंक्रीट के टुकड़े रखे गये.

लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं. इसका नाम सुपर चेक्स रखा गया है. इसमें रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अलावा रेलवे के लोग शामिल रहेंगे जो ट्रेन गुजरने से पहले ट्रैक की जांच करायेंगे. ये टीमें यह सुनिश्चित करेंगी कि ट्रेन आने के पहले ट्रैक पर कोई संदिग्ध वस्तु, पत्थर, लोहा, राड, कंक्रीट, ढक्कन, विस्फोटक तो नहीं है. यह टीम यह भी देखेगी कि पटरियों के आसपास काम तो नहीं चल रहा. पटरी धंसी-टूटी तो नहीं, या क्लिप खुली तो नहीं.

प्रयागराज डीआरएम हिमांशु बडोनी ने रेलवे ट्रैकों की सुरक्षा को देखते दो दिनों में कई कई निर्देश दिए. इसमें ट्रेनों की रनिंग टाइम के समय ट्रैक को चेक करना शामिल है. DRM पेट्रोलिंग टीमों की खुद मॉनिटरिंग करेंगे. इसमें RPF के साथ GRP का भी सहयोग लिया जायेगा. रेलवे अधिकारियों को आशंका है कि रेलवे ट्रैक पर कबाड़ आदि पड़े होने की वजह से भी हादसे हुए हैं.

अब गठित की गयी टीमें यह निगरानी करेंगी कि रेलवे ट्रैक के आसपास चल रहे काम की वीडियोग्राफी हो. काम खत्म होने के बाद औजार और कबाड़ वहां पड़ा न रहे. इसके लिए रेलवे अफसरों की जिम्मेदारी तय की गयी है. सुपरवाइजर काम खत्म होने पर ट्रैक सुरक्षित होने की रिपोर्ट देंगे. यह माना जा रहा है कि रेलवे स्टेशनों पर निर्माण के दौरान प्लेटफार्म से लेकर दूसरी पटरियों तक सामान बिखरा होता है. सामान लाने-ले जाने में लापरवाही से कोई सामान छूट जाता है. ऐसे में लापरवाही तय कर कार्रवाई की जायेगी.

Spread the love
a special team named 'Super Checks' has been formed Lessons from accidents: Tracks will be checked before the train passes
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026
रेल न्यूज

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026
न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
Latest Posts

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group