Surat. गुजरात के सूरत के पास बृहस्पतिवार को सुबह अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे चलती ट्रेन से अलग हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि यह घटना सुबह करीब 8.50 बजे हुई जब ट्रेन (संख्या 12932) सायन और सूरत रेलवे स्टेशन के बीच गोथंगम यार्ड में पहुंचे.
विज्ञप्ति में कहा गया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और अलग हुए डिब्बों को बाद में ट्रेन से जोड़ दिया. पश्चिम रेलवे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि घटना के तुरंत बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया और अप ट्रेनों को लूप लाइन के माध्यम से चलाया गया. पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा कि मार्ग पर अन्य ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं है.
बाद में पश्चिम रेलवे ने घोषणा की कि मरम्मत का काम पूरा हो गया है और पूर्वाह्न 11.22 बजे उप मुख्य लाइन पर यातायात बहाल हो गया.
- UMRKS में घमासान, आमने-सामने आए दो गुट, एक-दूसरे को निष्कासित कर नई कमेटियों का ठोंका दावा - September 12, 2026
- दिवाली-छठ पर पूर्वोत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, विशेष ट्रेनें चलाने की उठी मांग - September 12, 2026
- PRAYAGRAJ : रेल में ‘खेल’: ₹50 हजार का ‘ट्रैप’ सिर्फ मोहरा, क्या तबादला सिंडिकेट के असली ‘खिलाड़ी’ तक पहुंचेगी CBI! - September 12, 2026



















































































