MADHUPUR. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के मधुपुर स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने 44.5 लाख रुपये की नकदी बरामद की गयी. घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार की है जहां एक संदिग्ध को चलती अवस्था में पुरी स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 08440) में चढ़ने का प्रयास करते देखा गया. पकड़े गये युवक की पहचान मोहम्मद करामत के रूप में की गयी, जो चलती ट्रेन में बैग फेंकने की कोशिश कर रहा था.
आरपीएफ अधिकारी सब इंस्पेक्टर/डी प्रसाद, सब इंस्पेक्टर/एस कमाल और कांस्टेबल/अभिषेक हेम्ब्रम ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसका कहना था कि वह अपने नियोक्ता को सामान पहुंचाने जा रहा है. बैग खोलने पर पुराने अखबारों में लिपटे बड़ी संख्या में नकदी के बंडल मिले. बड़ी मात्रा में नकदी रखने का कोई दस्तावेज नहीं मिलने के बाद सूचना आयकर विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही धनबाद से आयकर अधिकारी पूछताछ के लिए पहुंचे. कुल 44.5 लाख रुपये की नकदी जब्त कर जांच की जा रही है.
अभी दो दिन पहले ही पटना स्टेशन पर बैग से 50 लाख रुपये नकद बरामद किये गये थे. यह पैसा झारखंड के किसी कारोबारी का था जिसकी जांच आयकर विभाग कर रहा है.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































