Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SER : एक IRTS अधिकारी ने स्टेशन पर रोक दी अवैध वेंडिंग, बंद हो गयी आरपीएफ की दुकान !
    रेलहंट स्पेशल

    SER : एक IRTS अधिकारी ने स्टेशन पर रोक दी अवैध वेंडिंग, बंद हो गयी आरपीएफ की दुकान !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 17, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    ट्रेन में अवैध रूप से लोकल पानी की खेप जब्त, लाल घेरे में विनीत कुमार
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • ताबड़तोड़ जांच व छापेमारी से भ्रष्ट अधिकारियों की नजरों में खटकने लगे विनीत कुमार, तबादले का इंतजार
    • टाटा में भी 28 मई को खत्म हो रहा वेंडिंग का लाइसेंस, रिनुअल पर टिकी है निगाहें  

    ROURKELA. यह आश्चर्य नहीं बिलकुल सत्य है कि राउरकेला स्टेशन पर अवैध वेंडिंग पूरी तरह बंद हो गयी है. बीते 10 दिन से यहां स्टेशन पर अवैध वेंडरों की धमाचौकड़ी नहीं दिख रही. यह कमाल आरपीएफ के किसी अधिकारी का नहीं बल्कि एक आईआरटीएस अधिकारी (IRTS OFFICER) विनीत कुमार ने कर दिखाया है जिसकी ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध धंधेबाज बेदम हैं. ACM विनीत कुमार ने बीते दो सप्ताह में स्टॉल पर अनाधिकृत सामान की बिक्री करने वालों से लेकर ट्रेन में चोरी-छुपे रेलनीर की जगह स्थानीय ब्रांड का पानी बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर अमानक पानी जब्त कर उसकी आपूर्ति को रोकने का प्रयास किया है. उनके द्वारा अवैध गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग भी करायी जा रही है.

    आलम यह है कि चक्रधरपुर रेलमंडल में चल रही ताबड़तोड़ जांच व छापेमारी से अवैध धंधेबाज ही नहीं  इन्हें संरक्षण देने वाले भ्रष्ट अधिकारियों की नजरों में विनीत कुमार खटकने लगे है और अब उनके तबादले का इंतजार किया जा रहा है. राउरकेला में अवैध वेंडिंग रोकना किसी उपलब्धि से कम नहीं क्योंकि इसे रोककर उन्होंने आरपीएफ के स्टेशन इंस्पेक्टर से लेकर सीआईबी-एसआईबी इंस्पेक्टर व उनकी टीमों की गतिविधियों को एक तरह से बेनकाब कर दिया है, जिनके वेतन भत्तों पर लाखों रुपये सरकार खर्च करती है लेकिन उपलब्धि के नाम पर उनके पास कुछ भी नहीं है. दिलचस्प है कि आरपीएफ सीआईबी का तीन साल से अधिक समय से एक सब इंस्पेक्टर व एक जवान स्थायी रूप से राउरकेला बैरक में रहकर अवैध धंधेबाजों के संरक्षक बने हुए है जिनकी पोस्टिंग, भत्ता व ड्यूटी की जांच हो तो बड़ा गोलमाल सामने आयेगा.

    VINEET KUMAR, ACM, CKP, SER

    दरअसल, किसी भी स्टेशन और ट्रेन में अवैध वेंडरों के साथ आरपीएफ का गठबंधन जगजाहिर है. आरपीएफ यही चाहती है कि अवैध वेंडर ट्रेनों में चलते रहे. ट्रेनों में आरपीएफ और अवैध वेंडरों की मिली-जुली सरकार देखने को मिलती है. मिली-जुली इसलिए कि कार्रवाई के नाम पर दिखाने के लिए आरपीएफ वेंडरों को पकड़ती है लेकिन अवैध वेंडिंग जारी भी रहती है.यदि कोई शिकायत आये तो आरपीएफ जवाब देती है हम लगातार कार्रवाई करते है… लेकिन ये नहीं बताते कि महीने में 1-2 बार वेंडर पर कागजों में कार्रवाई होती है, जुर्माना वसूला जाता है और वो बाकी दिन रोज अवैध वेंडिंग करते है. अब इस मिली-जुली सरकार के लिए क्या फंडा आरपीएफ अपनाती है ये तो उनके अधिकारी ही बता सकते हैं.

    खैर, इस बार रेलवे बोर्ड ने भी यह मान लिया है कि आरपीएफ का अवैध वेंडरों से चोली-दामन का रिश्ता है लिहाजा बीते एक माह से चलाये जा रहे अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान की महती जिम्मेदारी कॉमर्शियल को दी गयी है. चक्रधरपुर में डीआरएम एजे राठौड़ के कड़े निर्देश के बाद अफसरों की जिम्मेदारी तय की गयी. इसका असर दिखा कि धीरे-धीरे स्टेशनों से अवैध वेंडर गायब हो गये. राउरकेला को इसकी नजीर आईआरटीएस अधिकारी विनीत कुमार ने बना दिया है. हालांकि अब भी राउरकेला से झाड़सुगुड़ा व चक्रधरपुर-टाटा की ओर ट्रेनों में अवैध वेंडरों की गतिविधि दबे-छुपे जारी है. टाटानगर में भी केएमए का लाईसेंस 28 मई तक का ही है, जिसकी आड़ में यहां दर्जनों की संख्या में अवैध वेंडर चलाये जाते हैं.

    उधर, राउरकेला में आरपीएफ पोस्ट कमांडर के रूप में कमलेश समाद्दार  की पोस्टिंग के बाद फिर से अवैध वेंडरों के सरपरस्तों की गतिविधियां उनके आवास के आसपास नजर आने लगी है. कॉमर्शियल की सक्रियता कम होते ही अवैध वेंडिंग को फिर से शुरू कराने का ताना-बाना बुना जाने लगा है. बताया जा रहा कि सीआईबी के सब इंस्पेक्टर ने वेंडरों के सरगना की गोपनीय मुलाकात नए प्रभारी से करा दी है और जल्द ही फिर से वेंडिंग शुरू करने का आश्वसान भी मिल गया है. चर्चा है कि अवैध वेंडिंग बंद होने का बड़ा असर आरपीएफ के लोगों पर ही पड़ा है. वही आरपीएफ और वेंडरों के बीच सांठगांठ की जांच की दिशा को भी बदलने का प्रयास किये जाने की बात सामने आयी है. बताया जाता है कि मामले को उठाने वाले संगठन की ओर से जांच रिपोर्ट आरपीएफ डीजी और रेलवे बोर्ड से मांगी गयी है ताकि जांच के निष्कर्ष का सच जाना जा सके.

    ACTION IN ILLIGAL VENDERS ckp division DRM CKP Illegal Vendors in railway IRTS VEENIT KUMAR rourkela station RPF SER
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleOHE block लिये बिना ही शिफ्ट करवा रहे थे सिग्नल S-12, दो कर्मचारी झुलसकर गंभीर
    Next Article उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ प्रयागराज मंडल कैरेज एवं वैगन शाखा का चुनाव, अध्यक्ष बने सुनील गुप्ता
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group