Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SER/RPF : खत्म हुआ इंतजार, इंस्पेक्टरों की तबादला सूची जारी, राकेश मोहन को टाटा पोस्ट की कमान
    रेलहंट स्पेशल

    SER/RPF : खत्म हुआ इंतजार, इंस्पेक्टरों की तबादला सूची जारी, राकेश मोहन को टाटा पोस्ट की कमान

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 29, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • 52 से अधिक इंस्पेक्टरों को किया गया इधर से उधर, सभी 24 घंटे में नये स्थल पर देंगे योगदान
    • कमलेश समाद्दार को दूसरी बार मिली राउरकेला में पोस्टिंग, अवैध वेंडिंग को रोकना होगी चुनौती       

    KOLKATTA. SER में लंबे इंतजार के बाद सोमवार 29 अप्रैल 2024 को देर शाम आरपीएफ इंस्पेक्टरों (IPF) की तबादला-पोस्टिंग की सूची जारी कर दी गयी है. आईजी संजय कुमार मिश्रा का पूरा प्रयास रहा है कि तबादलों को लेकर किसी भी स्तर पर कोई सवाल खड़ा किये जाने की गुंजाइश नहीं रह जाये. यही कारण है रहा कि सूची जारी होने से अंतिम क्षण तक पोस्टिंग को लेकर विभाग में किसी भी स्तर पर कोई पूर्वानुमान सामने नहीं आया. सब कुछ काफी गोपनीय तरीके से किया गया.

    आरपीएफ डीजी की ओर से तबादलों को लेकर डायरेक्टिव 58 की संशोधित गाइडलाइन 18 मार्च 2024 को जारी की गयी थी. इसमें साफ कर दिया गया था कि इंस्पेक्टरों का तबादला टीएमएम (TMM) से नहीं होगा. यह दायित्व जोनल प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्ताें (ZONAL PCSC) को दिया गया. इसके बाद दक्षिण पूर्व रेलवे में टाटा, राउरकेला, बोकारो, झारसुगुड़ा, खड़गपुर मार्सलिंग समेत 15 अहम पोस्टों पर तैनाती को लेकर सबकी नजरें टिकी हुई थी.

    राकेश मोहन, प्रभारी, टाटा पोस्ट

    SER जोन के अहम पोस्टों में शामिल टाटानगर में IPF/RPF राकेश मोहन को पोस्टिंग दी गयी है. राकेश मोहन झारसुगुड़ा में प्रभारी थे. आशा व उम्मीद के विपरीत टाटानगर के पोस्ट प्रभारी संजय कुमार तिवारी को पुरुलिया भेजा गया है. उन्होंने  प्रबंधन के सामने एक्सटेंशन का प्रस्ताव रखा था. ऐसा माना जा रहा था कि अगर उन्हें एक्सटेंशन नहीं मिला तो भी आदित्यपुर व बोकारो की अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. महकमे में सख्त मिजाज वाले इंस्पेक्टर की पहचान रखने वाले राकेश मोहन के सामने टाटानगर में कई चुनौतियां मुंह बायें खड़ी है जो उन्हें विरासत में मिली हैं. इसमें स्टेशन के बाहर से लेकर भीतर प्लेटफॉर्म तक विधि-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, यात्रियों को सरेआम लूट रहे अवैध वेंडर, अनाधिकृत पार्किंग व हर दिन लगने वाला जाम, रेलवे की जमीन पर दुकानदारों का अवैध कब्जा, बिजली की अनवरत चोरी आदि शामिल हैं.

    वहीं जोन के दूसरे अहम पोस्ट में शामिल राउरकेला में लंबे समय बाद किसी IPF/RPF को स्थायी पोस्टिंग दी गयी है. यहां खड़गपुर टाउन पोस्ट से इंस्पेक्टर कमलेश समाद्दार को दूसरी बार प्रभारी बनाकर भेजा गया है. कमलेश समाद्दार को पूर्व आईजी डीबी कसार ने लगभग चार साल पहले राउरकेला में पोस्टिंग की अधिसूचना जारी की थी, इससे पहले की समाद्दार यहां प्रभार संभालते उक्त आदेश को अचानक रद्द कर दिया गया. दूसरी बार आईजी संजय कुमार मिश्रा ने कमलेश समाद्दार की पोस्टिंग राउरकेला कर उस दर्द को धोने का प्रयास किया है.

    कमलेश समाद्दार, राउरकेला पोस्ट प्रभारी

    हालांकि राउरकेला में भी समाद्दार के सामने कई चुनौतियां पहले से मुंह बायें खड़ी हैं. यहां अब तक एडहॉक इंस्पेक्टर ही पोस्ट चला रहे थे. राउरकेला स्टेशन पर अवैध गतिविधियों को लेकर पूर्व प्रभारी शिवलहरी मीना को आईजी ने निलंबित कर दिया गया था. उनके बाद इंस्पेक्टर राकेश मोहन व अरुण टोकस ने कुछ हद तक स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन उसके बाद सीनियर कमांडेंट की ओर भेजे गये गौतम कुमार गांधी ने आरपीएफ की मिट्टी पलीत करने में कोई कसर नहीं रख छोड़ी. यहां अवैध वैंडरों की मनमानी चरम पर पहुंच गयी है.

    इस कृत्य में आरपीएफ की संलिप्तता सामने आ चुकी है. आलम यह है कि प्रभारी गौतम कुमार गांधी के खिलाफ कई गंभीर आरोपों की विभागीय जांच चल रही है. पांसकुड़ा में इन्हें मेजर चार्जशीट भी मिल चुका था. ऐसी स्थिति में एक तरह से राउरकेला में कमलेश समाद्दार की प्रशासनिक दूरदर्शिता की अग्नि परीक्षा होने वाली है जहां उन्हें एक ओर सीनियर कमांडेंट को संतुष्ट करना होगा तो दूसरी ओर आईजी संजय मिश्रा की उम्मीदों पर खरा उतरने की भी चुनौती होगी.

    तबादलों की सूची में एके पांडेय का नाम भी शामिल है जो आदित्यपुर प्रभारी थे और उन्हें निलंबित कर दिया गया था. अब उन्हें चक्रधरपुर मुख्यालय भेजा गया है. हालांकि डीपीएस से संतोष कुमार की पोस्टिंग जोन के अहम पोस्टों में शामिल बोकारो स्टील सिटी में की गयी है. वहीं संजीव कुमार को चाईबासा से मुरी भेजा गया है जबकि आरएन यादव को जीपी से एडीएम सेल आद्रा भेजा गया है. टीपी सोरेन को चक्रधरपुर एडीएम सेल से चाईबासा पोस्ट का प्रभारी बनाया गया है. खड़गपुर से विजय कुमार डांगुवापोसी पोस्ट भेजे गये हैं. वहीं टाटानगर में पदस्थापित रहे शशि शंकर को खड़गपुर से हिजली पोस्ट का प्रभारी बनाकर भेजा गया है. राकेश सिंहा को सीआइबी रांची से खड़गपुर टाउन पोस्ट जबकि अमिताभ आनंद बर्धन को हटिया से झारसुगुड़ा पोस्ट भेजा गया है.

    दिगंजय शर्मा, रांची पोस्ट प्रभारी

    आरपीएफ में सीनियर व प्रभावशाली इंस्पेक्टरों में शामिल बोकारो निवासी दिगंजय शर्मा का बनवास इस बार टूटा है. उन्हें पीएस सेल से हटाकर रांची पोस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं रुपेश कुमार को मुरी से हटिया भेजा गया है. जोन के अहम पोस्ट में शामिल खड़गपुर मार्सलिंग में आद्रा से एके सिंह को भेजा गया है. वहीं लंबे समय से रिक्त चल रहे पांसकुड़ा पोस्ट में सुरेश कुमार की तैनाती की गयी है. बताया जाता है कि आदित्यपुर पोस्ट में शालीमार से एके सिंह की पोस्टिंग की गयी है. हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. पोस्टिंग की सूची में कई इंस्पेक्टर ऐसे है जिन्हें जल्द ही एएससी में पदोन्नति मिलने वाली है.

    आरपीएफ इंस्पेक्टरों के तबादलों की सूची देखें 

    IG SER RPF indian railway INDIAN RAILWAY NEWS INDIANRAIL INDIANRAILWAY RAILWAY NEWS rpf transfer posting SER RPF SOUTH EASTERN RAILWAY आरपीएफ में तबादले रेल समाचार रेलवे समाचार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTTE admitted mistake : यात्रियों के विरोध के बाद महिला यात्री को लौटाये 1500 रुपये
    Next Article JABALPUR : महिला रेलकर्मी से दुष्कर्म में रेलवे का चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर गिरफ्तार
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    गपशप

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026
    देश-दुनिया

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    बोर्ड/जोन

    KHARAGPUR DIVISION: ट्रैक मेंटेनर रवींद्रनाथ कुंडू की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

    October 27, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group