Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, September 17
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » RAILWAY MENS CONGRESS के पूर्व महासचिव केएस मूर्ति का निधन, रेलवे में डीटीआई से शुरू किया था सफर
न्यूज हंट

RAILWAY MENS CONGRESS के पूर्व महासचिव केएस मूर्ति का निधन, रेलवे में डीटीआई से शुरू किया था सफर

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 30, 20242 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

BILASPUR. बिलासपुर से मजदूर कांग्रेस नेता के रूप में रेलवे यूनियन का सफर शुरू करने वाले केएस मूर्ति का शनिवार की सुबह विशाखापट्टनम में निधन हो गया. 89 वर्षीय केएस मूर्ति पक्षाघात से पीड़ित होने के बाद यहां रह रहे थे. चार दशक तक रेलवे यूनियन में शिखर पर रहे केएस मूर्ति का अंतिम समय परेशानियों से घिरा रहा. रेलवे मेंस कांग्रेस की भीतरी लड़ाई से जूझते केएस मूर्ति को स्वास्थ्य ने बड़ा झटका दिया और तीन साल पूर्व से वह सक्रिय यूनियन की राजनीति से बाहर निकल चुके थे.

बिलासपुर में आपरेटिंग विभाग से उन्होंने बतौर डीटीआई रेलवे में अपनी सेवा शुरू की थी. उस समय दक्षिण पूर्व रेलवे संयुक्त जोन हुआ था जिसका परिक्षेत्र कोलकाता से नागपुर तक था. केएस मूर्ति ने संयुक्त दक्षिण पूर्व रेलवे के समय वर्किंग जेनरल सेक्रेंटी की जिम्मेदारी निभायी. हालांकि उनका टकराव तत्कालीन जेनरल सेक्रेटी शशिभूषण राव से हुआ. यह टकराव चार साल से अधिक समय तक चला था.

इसके बाद विवाद को पदों के बंटवारे से सुलझाया गया. तब शशिभूषण राव अध्यक्ष और केएस मूर्ति रेलवे मेंस कांग्रेस के महासचिव बने थे. हालांकि यह गठबंधन अधिक दिनों तक नहीं चला और टकराव बढ़ता गया. इसके बाद जोन के तीन हिस्सों में बंटने के बाद भी केएस मूर्ति ने दक्षिण पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मेंस कांग्रेस में महासचिव का पद संभाला. वहीं ईस्ट कोस्ट में उन्होंने अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभायी.

पत्नी व पुत्र के गुजर जाने के बाद बहू को अनुकंपा पर तत्कालीन वाल्टेयर में नौकरी लगी. इसके बाद केएस मूर्ति का अधिकांश समय वहां गुजरने लगा था. दक्षिण पूर्व रेलवे में भी अतिरिक्त महासचिव एसआर मिश्रा से उनका टकराव जगजाहिर रहा. यहां भी टकराव व कानूनी पेचिदगियों को बाद बिलासपुर की कहानी दोहरायी गयी थी. तब केएस मूर्ति अध्यक्ष व एसआर मिश्रा महासचिव बनाये गये थे. हालांकि बाद में यह विवाद तकनीकी पेच में फंस गया. रेलवे मेंस कांग्रेस के अलावा कई नेताओं ने केएस मूर्ति के निधन पर शोक जताया है.

केएस मूर्ति को श्रद्धांजलि, अनुभवी ट्रेड यूनियन नेता और एनएफआईआर के उपाध्यक्ष, अपनी बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद वीएसकेपी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. 24 अपने ट्रेड यूनियन करियर की शुरुआत छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से की थी. एक समय उन्होंने मेन्स कांग्रेस, एसईरेलवे के महासचिव, श्रमिक कांग्रेस ईस्ट कोस्ट रेलवे और श्रमिक कांग्रेस एसईसी रेलवे के महासचिव के रूप में काम किया. उनका अंतिम संस्कार कल वीएसकेपी में होगा.

तापस चटराज, पूर्व संयुक्त महासचिव, एआईजीसी

Spread the love
Former General Secretary of Railway Men's Congress KS Murthy passes away INDIANRAILWAY Railway mens congress RAILWAY UNIOUN
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

ECR : दानापुर मंडल में 47 करोड़ का विवादित सोलर टेंडर, Sr DEE(G)DNR की कार्यशैली पर गंभीर सवाल!

August 30, 2026
न्यूज हंट

Itarsi : रेलवे बुकिंग काउंटर से 4.47 लाख के गबन में CBS को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

August 26, 2026
न्यूज हंट

मुंबई में CBI का एक्शन, सैलून दुकानदार से 16 हजार की रिश्वत लेते रेलवे का SSE/Land रंगे हाथों गिरफ्तार

August 25, 2026
Latest Posts

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026

KOLKATA : रोटरी क्लब ऑफ गार्डन रीच ने मनायी स्वर्ण जयंती, समारोह में दिखा समाज सेवा और उल्लास का संगम

September 13, 2026

UMRKS में घमासान, आमने-सामने आए दो गुट, एक-दूसरे को निष्कासित कर नई कमेटियों का ठोंका दावा

September 12, 2026

दिवाली-छठ पर पूर्वोत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, विशेष ट्रेनें चलाने की उठी मांग

September 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group