Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

TATANAGAR : टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस को सांसद ने दिखायी हरी झंडी, होली में घर जाने वालों को मिली राहत

  • 8 मार्च की सुबह टाटानगर से 8.15 बजे रवाना की गयी, रात 10.50 बजे बक्सर पहुंचेगी
  • 9 मार्च की सुबह बक्सर से 3.30 बजे चलकर ट्रेन टाटानगर शाम 5.20 मिनट पर पहुंचेगी 

JAMSHEDPUR. ट्रेन नंबर 18183 व 18184 टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस को टाटानगर स्टेशन 8 मार्च की सुबह सांसद विद्युत वरण महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर रेलवे एआरएम, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत बड़ी संख्या में समर्थन मौजूद थे. सांसद ने 8.15 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया और इसके बाद मीडिया से बात की.

टाटा-बक्सर एक्सप्रेस को झंडी दिखाते सांसद विद्युत वरण महतो

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का प्रयास है कि हर स्तर पर लोगों को सुविधाओं का लाभ मिले. टाटा-बक्सर ट्रेन सेवा का लाभ अब बिहार के दूर-दराज गांव तक पहुंचने वालों को मिल सकेगा. उन्होंने बताया कि रेलमंत्री से कई ट्रेनों का फेरा बढ़ाने और नयी ट्रेन शुरू करने की मांग की गयी है जल्द ही उन पर निर्णय लिया जायेगा. उन्होंने टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन को लेकर भी प्रयास करने की बात कही.

रेलहंट ने रेलवे सूत्रों के हवाले से पहले ही यह खबर जारी कर दी थी कि टाटा-आरा सुपर एक्सप्रेस को होली से पहले ही बक्सर के लिए चलाया जा सकता है. इसकी अधिसूचना रेलवे ने 7 मार्च को जारी की थी.

यह भी पढ़ें : होली से पहले बड़ी राहत : 8 मार्च से बक्सर तक जायेगी टाटा-आरा एक्सप्रेस, समय जरूर जाने

18183 व 18184 टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस का नया ठहराव बिहिया, डुमरांव और रघुनाथपुर में होगा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन को बक्सर तक करने के अलावा उसके समय में बदलाव को लेकर मंथन चल रहा है. हालांकि अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है. नयी जारी समय सारणी के अनुासर टाटा-आरा बक्सर सुपरफास्ट 8 मार्च को टाटानगर से सुबह 8.15 बजे रवाना होगी जो रात 10.50 बजे बक्सर पहुंचेगी. वहीं 9 मार्च की सुबह बक्सर से 3.30 बजे चलकर यह ट्रेन टाटानगर शाम 5.20 मिनट पर पहुंचेगी.

ट्रेन की समय-सारणी 

वर्तमान में रेलवे की ओर से अधिसूचना के अनुसार 18183 टाटा-आरा सुपर एक्सप्रेस टाटा-बक्सर बनकर सुबह 8.15 बजे टाटानगर से रवाना होगी जो शाम 8.30 बजे आरा पहुंचेंगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद 8.40 बजे रवाना होकर यह ट्रेन रात 10.50 बजे बक्सर पहुंचेगी. वापसी में 18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस सुबह 3.30 बजे बक्सर से रवाना होगी. यह 4.50 बजे आरा पहुंचेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद 5.00 बजे रवाना होकर शाम 5.20 बजे यह ट्रेन टाटा पहुंचेगी. आरा से बक्सर के बीच बिहिया, रघुनाथपुर और डुमरांव में ट्रेन का ठहराव दिया गया है.
Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...