Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » FARIDABAD. टीटीई ने चलती ट्रेन से महिला को ढ़केला, जान मारने की कोशिश का एफआईआर
न्यूज हंट

FARIDABAD. टीटीई ने चलती ट्रेन से महिला को ढ़केला, जान मारने की कोशिश का एफआईआर

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 7, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • झेलम एक्सप्रेस के एसी कोच में चढ़ गयी थी महिला,  ट्रेन और प्लेटफाॅर्म के बीच फंसकर हुई घायल 

FARIDABAD.  फरीदाबाद निवासी भावना देवी 29 फरवरी को जल्दबाजी में ट्रेन नं. 11078 झेलम एक्सप्रेस के एसी कोच में चढ़ गई थी. महिला के पास जनरल टिकट था. उसे झांसी जाना था. कोच कंडक्टर (टीटीई) ने उसे गाड़ी से उतरने को कहा. महिला ने कहा कि वह अगले स्टेशन पर उतरकर दूसरे कोच में चली जाएगी लेकिन टीटीई नहीं माने. पहले तो उसका बैग चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया और उसके बाद उसे कोच से बाहर धकेल दिया, जिसके चलते वह ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में जा कर फंस गयी. उसका पैर फ्रैक्चर हो गया और शरीर पर गंभीर चोटें भी आई हैं. वह मरते-मरते बची.

महिला ने जीआरपी फरीदाबाद में दर्ज कराया मामला 

मैं भावना देवी पत्नी मनोज निवासी म.नं. R-274 SGM नगर फरीदाबाद उम्र 40 साल बयान करती हूं कि मै उपरोक्त पते की रहने वाली हूं, विवाहित और बाल बच्चेदार अनपढ़ हूं, मेहनत मजदूरी करती हूं. आज दिनांक 29.02.2024 को मैं अपनी रिश्तेदारी की शादी में जाने के लिए रेलवे स्टेशन फरीदाबाद से झांसी का जरनल टिकट लेकर झांसी जाने के लिए समय करीब 12.15 बजे रेलवे स्टेशन फरीदाबाद से गाड़ी झेलम एक्सप्रेस में जाने के लिए सामने आए एसी कोच मे चढ़ गई थी. मेरी बेटी शिल्पा आयु 17 साल भी मुझे गाड़ी में बैठाने मेरे साथ आई थी. एसी-1 कोच में ड्यूटी पर तैनात TTE ने मुझे कहा कि एसी डिब्बे में क्यों चढ़ गई, अभी डिब्बे से नीचे उतरो. मैंने कहा गाडी चलने वाली है, आगे डिब्बा बदल लूंगी. मेरे पास जरनल टिकट है, मै जुर्माना देने को भी तैयार हूँ, परंतु वह TTE आवेश में आ गया और गुस्से मे कहने लगा कि डिब्बा बदलो, नहीं तो ट्रेन से बाहर फेंक दूंगा.

मैंने अगले स्टेशन पर डिब्बा बदलने का आग्रह किया. गाडी प्लेटफार्म पर चलने लगी. TTE ने मेरा बैग सामान नीचे फेंक कर जान से मारने की नीयत से मुझे चलती गाड़ी से धक्का दे दिया जिससे मैं ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस गई. मेरी बेटी व अन्य ने मुझे बचाया. इस दौरान मुझे दाहिने हाथ के अंगूठे, सिर, कूल्हे व पैर में चोटें आई हैं. झेलम एक्सप्रेस ट्रेन के AC-1 कोच के ड्यूटी पर तैनात TTE ने मुझे जान से मारने की नीयत से रेलवे स्टेशन फरीदाबाद पर ट्रेन से धक्का मारकर चोट पहुँचाई है. TTE के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए. रेल का जरनल टिकट भी मैंने आपको पेश किया है. मैंने अपना बयान होशहवास में लिखवाया है. SD- LTI भावना शिल्पा, ATTESTED SUDESH KUMARI L/ASI 1220 PS/GRP/FBD DT 29.02.2024. महिला के बयान पर जीआरपी ने टीटीई के खिलाफ जान मारने की नियत से हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है.

इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक रेलवे व हरियाणा अम्बाला छावनी एवं मजिस्ट्रेट फरीदाबाद, DCP क्राइम फरीदाबाद, DSP/GRP फरीदाबाद को भेजी गयी है. फरीदाबाद निवासी पैसेंजर एमिनिटी कमेटी के पूर्व सदस्य डॉ अशोक त्रिपाठी ने इस मामले से जीएम/उ.रे. शोभन चौधुरी को अवगत कराया है और महिला की यथासंभव सहायता करने तथा दोषी टीटीई के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

सभार रेल समाचार 

 

Spread the love
indian railway tte TTE pushed woman from moving train टीटीई रेल समाचार रेलवे समाचार
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleHoli Special Train: होली पर घर जाना है तो तीन स्पेशल ट्रेनों की जानकारी जरूर लें
Next Article TATANAGAR : टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस को सांसद ने दिखायी हरी झंडी, होली में घर जाने वालों को मिली राहत
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
रेल न्यूज

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group