Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

BETUL : रेलवे स्टेशन की इकलौती महिला कुली दुर्गा की हुई शादी, आरपीएफ के लोग बने बाराती

BETUL. 14 साल से बैतूल रेलवे स्टेशन पर नारी शक्ति की मिशाल रही लोगों की बोझ उठाने वाली महिला कुली दुर्गा वैवाहिक बंधन में बंध गयी है. स्टेशन परिसर  में आयोजित उसके हल्दी-मेहंदी की रश्म में आरपीएफ व समाजसेवी शामिल हुए. दुर्गा की शादी का पूरा खर्च भी इन लोगों ने मिलकर उठाया और बैतूल रेलवे स्टेशन पर सभी रश्में पूरी की गयी. आरपीएफ के अधिकारी व जवानों ने सामाजिक व नैतिकता को जो उदाहरण पेश किया वह नायाब रहा है.

बैतूल आरपीएफ में एएसआई फराह खान की पहल पर दुर्गा के लिए शुरू हुई वर की तलाश आठनेर निवासी सुरेश पर जाकर ठहर गयी. इस मौके पर पूरा आरपीएफ स्टाफ बाराती बने. बड़ी बहन की एक बेटी (भांजी) की जिम्मेदारी को लेकर दुर्गा ने अविवाहित रहने का संकल्प लिया था. दुर्गा को काफी संघर्ष के बाद पिता की नौकरी मिली थी. उसने पूरी मेहनत से कुली का काम किया और एक नारी शक्ति की पहचान बनकर उभरी थी.

माता-पिता और बड़ी बहन की मौत के बाद नागपुर रेल मंडल की बैतूल में एकमात्र महिला कुली दुर्गा की शादी बड़े ही अनोखे अंदाज में पूरी की गयी. दुर्गा की शादी बैतूल आरपीएफ, समाजसेवी, व्यापारी और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर की है. रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में हल्दी और मेहंदी की रस्म की गई, जिसमें सांसद दुर्गा दास उइके शामिल हुए और दुर्गा को आशीर्वाद दिया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...