Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जनमत संग्रह का क्या है निहितार्थ, हड़ताल करेंगे शिवगोपाल !
    गपशप

    ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जनमत संग्रह का क्या है निहितार्थ, हड़ताल करेंगे शिवगोपाल !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 23, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे यूनियनों के चुनाव को लेकर दोनों फेडरेशनों के मौन पर सवाल उठा रहे रेलकर्मी
    • कितने फीसदी रेलकर्मी दोनों फेडरेशनों के साथ हैं, इसका भी कराया जाये जनमत संग्रह 

    रेलकर्मियों को ओल्ड पेंशन मिले यह जायज मांग है लेकिन इसे लेकर राजनीति का जो कुचक्र फेडरेशन के नेता रच रहे है उसे लेकर सवाल उठाये जाने लगे हैं. पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली और नयी पेंशन को समाप्त कराने की मांग को लेकर हड़ताल पर जाने की बात को लेकर मंगलवार 21 नवंबर से आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) ने जनमत संग्रह की शुरूआत की है. यह दो दिनों तक चलेगा. इस जनमत संग्रह अभियान से फेडरेशन ने केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि जल्द पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करे तथा नयी पेंशन स्कीम को समाप्त करे.

    एआइआरएफ के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा ने एक बार फिर से अपने संदेश में यह दोहराया है कि रेलवेकर्मी हड़ताल के लिए तैयार रहे. क्योकी एनपीएस के खात्मे के लिए फेडरेशन अंतिम लड़ाई लड़ने जा रही हैं. अगर केंद्र सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तो मजबूरन हमें हड़ताल में उतर कर रेल का चक्का जाम करना पड़ेगा.

    अब यह सवाल उठता है कि 01 अप्रैल 2004 के बाद के कर्मचारियों पर लागू नयी पेंशन स्कील को लेकर रेलवे मेंस फेडरेशन के नेता शिवगोपाल मिश्रा एक सौ से अधिक बार हड़ताल की चेतावनी दे चुके हैं लेकिन अब तक वहां तक बात नहीं पहुंची. हर बार निर्धारित तिथि से पूर्व आंदोलन वापस लेने की घोषणा कर देते हैं. फिर बार-बार जनमत संग्रह के नाम पर क्या रेलकर्मियों से हस्ताक्षर का प्रपंच रचा जा रहा है. इसमें मतपत्र में कर्मचारियों की राय ली जा रही है कि वह हड़ताल के पक्ष में है या नहीं. रायशुमारी के बाद सरकार को हड़ताल की नोटिस दी जायेगी.

    रेलकर्मियों का कहना है कि यह प्रपंच वर्ष 2016 में भी सीक्रेट बैलेट के नाम पर दोनों फेडरेशनों ने किया था. उस समय 97% कर्मचारियो ने स्ट्राइक के पक्ष मे मतदान किया. इसके बाद फेडरेशनों ने सरकार को 11 जुलाई 2016 से अनिश्चितकालीन स्ट्राइक की नोटिस दी. लेकिन दिलचस्प रूप से 8-9 जुलाई 2016 को दोनों फेडरेशनों ने सरकार को दी स्ट्राइक की नोटिस वापस ले ली. रेलकर्मियों कहना है कि सरकार से निज लाभ में डील कर मौन साध लिया था.

    एक बार फिर एआईआरएफ के जनसंपर्क अभियान की तेजी से के बीच यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या इस बार भी कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा हड़ताल की ओर आगे बढ़ेंगे या यह अभियान भी समय के साथ टाय-टाय फिस्स हो जायेगा. फिलहाल रेलवे फेडरेशन से जुड़े यूनियनों के लोग जोर-शोर से . जनमत संग्रह के अभियान में जुटे हुए है. रेलकर्मियों से हड़ताल को लेकर उनकी राय ली जा रही है लेकिन इस बार रेलकर्मी यूनियन नेताओं से सीधा सवाल कर रहे.

    यूनियन नेताओं के पास उनके सवालों का कोई जबाव नहीं है. अलबत्ता AIRF के अभियान को लेकर अभी से संशय की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. यूनियन के पुराने नेताओं का कहना है कि फेडरेशनों को पहले रेलकर्मियों के बीच उनकी स्वीकार्यकर्ता का पता लगाना चाहिए और इसके लिए सबसे बड़ी बात यूनियनों के चुनाव को लेकर है जिसे अब तक विभिन्न कारणों से रेलवे बोर्ड लगातार टालता रहा है.

    रेलकर्मियों के बीच यूनियनों की स्वीकार्यता और अस्तित्व को स्थापित करने वाले रेलवे यूनियन चुनाव को लेकर दोनों फेडरेशनों का मौन संदिग्ध है. रेलकर्मियों का कहना है कि फेडरेशन को इस मुद्दे पर भी आवाज बुलंद करनी चाहिए और जनमत संग्रह कर यह पता लगाना चाहिए कि वर्तमान में कितने फीसदी रेलकर्मी यूनियनों के साथ है ? किस यूनियन नेता को रेलकर्मियों का कितना फीसदी समर्थन प्राप्त है ?

    कुमार मनीष, लेखक पत्रिका लहरचक्र के संपादक है. खबरों पर आपकी टिप्पणी का स्वागत है, अपनी राय हमें रेलहंट के वाट्सएप नंबर 9905460502 पर भेजे.   

    airf old penson scheme Will Shivgopal go on strike in Railways?
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति की ओडिशा यात्रा में रेलवे ने दिखाया चिराग तले अंधेरा, पीएम के ‘वोकल फॉर लोकल’ की निकाली हवा
    Next Article खड़गपुर-हल्दिया सेक्शन पर 12 साल में लोकल ट्रेन नहीं बढ़ायी गयी, निकाली पदयात्रा
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    गपशप

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026
    गपशप

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

    September 20, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group