Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ
    बोर्ड/जोन

    रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 20, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सांकेतिक तस्वीर AI
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रेलवे बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 2,550 पद और वित्तीय वर्ष 2025-26 में 694 पद सरेंडर करने की बात स्वीकार की है. बोर्ड का दावा है कि वर्ष 2024-25 के बाद से पद सरेंडर करने की जगह पुनर्वितरण पर ध्यान दिया जा रहा है.

    NEW DELHI. बदलती तकनीक और कार्यप्रणाली के अनुरूप भारतीय रेलवे खुद को पूरी तरह से री-स्ट्रक्चर करने की तैयारी में जुट गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेल मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के बीच उच्च स्तरीय विचार-विमर्श के बाद रेलवे कैडर के पुनर्गठन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है. इस नई नीति का मुख्य केंद्र बिंदु प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए पुराने और अप्रासंगिक हो चुके पदों का समर्पण (सरेंडर) करना तथा आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार नए तकनीकी पदों का सृजन करना शामिल है.

    10,939 पारंपरिक पदों का सरेंडर प्रस्तावित

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रेलवे नेटवर्क के विभिन्न ज़ोन और विभागों में फैले 10,939 पदों को समाप्त करने की सलाह दी गई है. ये पद मुख्य रूप से पे-मैट्रिक्स के लेवल-1 से लेवल-5 श्रेणी के अंतर्गत आते हैं. स्वचालन (ऑटोमेशन) और आधुनिक तकनीकों के आने से जिन भूमिकाओं की उपयोगिता कम हुई है, उन्हें ही मुख्य रूप से इस सरेंडर प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया है.

    समाप्त किए जाने वाले प्रस्तावित पदों में सामान्य सहायक, हेल्पर, बेयरर, पोर्टर, एसी कोच अटेंडेंट, हॉस्पिटल अटेंडेंट और कारपेंटर जैसी श्रेणियां शामिल हैं. इसके अलावा, लेवल-2 से 5 के अंतर्गत आने वाले कमर्शियल क्लर्क, स्टोर क्लर्क, जूनियर स्टेनोग्राफर, रनिंग रूम कुक, व्हीकल ड्राइवर और विभिन्न ट्रेडों के ग्रेड-1 टेक्नीशियन के पद भी शामिल किए गए हैं.

    5,664 नए उच्च-स्तरीय पदों के सृजन को हरी झंडी

    पुराने कैडर को समाप्त करने के साथ ही आधुनिक परिचालन को सुगम बनाने के लिए वित्त मंत्रालय ने 5,664 नए पदों के सृजन के प्रस्ताव को बिना किसी कटौती के स्वीकृति दे दी है. ये सभी पद लेवल-6 और लेवल-7 की सुपरवाइजरी तथा तकनीकी श्रेणियों से संबंधित हैं.

    स्वीकृत किए गए नए पदों का विवरण इस प्रकार है:

    • सिविल इंजीनियरिंग: 424 जूनियर इंजीनियर और 860 सीनियर सेक्शन इंजीनियर.
    • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 364 जूनियर इंजीनियर और 739 सीनियर सेक्शन इंजीनियर.
    • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 265 जूनियर इंजीनियर और 537 सीनियर सेक्शन इंजीनियर.
    • सिग्नल एवं टेलीकॉम: 336 जूनियर इंजीनियर और 683 सीनियर सेक्शन इंजीनियर.
    • यायात (ऑपरेटिंग): 533 स्टेशन मास्टर/कंट्रोलर और 356 स्टेशन सुपरिटेंडेंट/चीफ कंट्रोलर.
    • यायात (कमर्शियल): 334 चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर एवं 143 कमर्शियल सुपरिटेंडेंट.
    • स्टोर्स विभाग: 36 डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट और 54 चीफ डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट.

    दो चरणों में होगी नई भर्तियों की प्रक्रिया

    वित्त मंत्रालय के अवर सचिव नितिन जैन द्वारा रेल मंत्रालय के प्रधान कार्यकारी निदेशक को प्रेषित पत्रावली के अनुसार, इन नए पदों को चरणबद्ध ढंग से भरा जाएगा. प्रथम चरण में नए स्वीकृत 5,664 पदों के 50 प्रतिशत (2,832 पद) भरे जाएंगे. इसके साथ ही रेलवे में पूर्व से मौजूद 21,978 रिक्तियों पर भी बहाली प्रक्रिया शुरू होगी. जब इन कुल रिक्तियों का लगभग 80 फीसदी हिस्सा भर जाएगा, तब द्वितीय चरण के तहत शेष पदों पर नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा.

    प्रशासनिक सूत्रों का स्पष्ट कहना है कि पदों को सरेंडर करने और नए पदों का सृजन करने की यह कवायद दो अलग-अलग प्रशासनिक प्रक्रियाएं हैं. इसे किसी भी सूरत में नई भर्तियों पर रोक के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह आधुनिक रेल परिचालन की दिशा में उठाया गया एक संतुलित कदम है.

    रेलवे बोर्ड ने यूनियन से साझा की थी स्थिति   

    रेलवे बोर्ड ने मैनपावर पुनर्गठन पर अगस्त माह में ही ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (AIRF) को पहले ही सूचित कर दिया था. इसमें 2026-27 के लिए पुनर्गठन और पदों के हस्तांतरण पर स्थिति साझा की गई थी. इसमें बताया गया था कि गैर-सुरक्षा श्रेणियों से सुरक्षा श्रेणियों में अतिरिक्त पदों का पुनर्वितरण किया जायेगा.

    इस प्रक्रिया में कुल स्वीकृत पदों की संख्या में कटौती नहीं होगी. इस दौरान रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 2,550 पद और वित्तीय वर्ष 2025-26 में 694 पद सरेंडर किए गए थे. हालांकि, वर्ष 2024-25 के बाद से मुख्य ध्यान सरेंडर करने के बजाय पदों के पुनर्वितरण पर केंद्रित किया गया है ताकि रेलवे के मुख्य परिचालन और यात्री सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों को अधिक मजबूत बनाया जा सके.

    airf Indian Railway Jobs Railway Cadre Restructuring Railway New Vacancy 2026 Railway Post Surrender रेलवे भर्ती 2026 रेलवे में पद सरेंडर वित्त मंत्रालय रेलवे
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleआरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं
    Next Article रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Latest Posts

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group