Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » मदुरै : रेलवे ने कहा – यात्री कोच में ‘अवैध रूप’ से लाए गए गैस सिलेंडर से लगी आग, जिम्मेदार कौन !
    मीडिया

    मदुरै : रेलवे ने कहा – यात्री कोच में ‘अवैध रूप’ से लाए गए गैस सिलेंडर से लगी आग, जिम्मेदार कौन !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 26, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आंखो देखी : कोच में धुंआ भरने लगा, हर तरफ भागे लोग, सभी गेट थे लॉक, और फिर गेट तोड़कर कुछ की जान बची 

    NEW DELHI. तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर रेलवे कोच में शनिवार 26 अगस्त की सुबह आग लगने से रामेश्वरम जाने की तैयारी कर रहे 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुए. घटना पर दक्षिण रेलवे SouthernRailway ने कहा कि यात्री कोच में ‘अवैध रूप’ से लाए गए गैस सिलेंडर की वजह से आग लगी है. इस मामले में मरने वालों को 10 लाख रुपये तक मुआवजा देने की बात पीटीआई की रिपोर्ट में बतायी गयी है.

    दक्षिण रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, बी गुगनेसन ने मीडिया से कहा कि जिस डिब्बे में आग लगी, वह एक ‘प्राइवेट पार्टी कोच’ (बुक किया गया पूरा डिब्बा) था. इसमें कुल 63 यात्री 17 अगस्त को लखनऊ से तीर्थयात्रा पर निकले थे. सभी यात्री उत्तर प्रदेश के लखनऊ व आसपास के रहने वाले थे. इस कोच में ट्रैवल एजेंट भसीन ट्रैवल्स, सीतापुर ने बुक कराया था. डीएम/मदुरै एमएस संगीता ने बताया कि 55 लोगों को इसमें बचाया गया है.

    दक्षिण रेलवे की ओर से बताया गया है कि आग शनिवार तड़के 5:15 मिनट पर लगी और दमकलकर्मियों ने सुबह 7:15 बजे उसपर काबू पा लिया था. यह कोच शुक्रवार को नागरकोइल जंक्शन से 16730 पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस से जुड़कर सुबह 3.47 बजे मदुरै आया थ्चा. उसे अलग कर मदुरै स्टेबलिंग लाइन पर रखा गया था, जहां यह घटना घटी.

    सीपीआरओ के अनुसार निजी पार्टी ने अवैध रूप से गैस सिलेंडर, स्टोव और अन्य ज्वलनशील सामान कोच में रखा. ट्रेन के रुकने पर चाय/नाश्ता बनाने के लिए अवैध रूप से लाए गए रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था तभी यह घटना घटी. घटनास्थल से एलपीजी सिलेंडर, आलू की बोरी, बर्तन और लकड़ियां मिली हैं,  इससे डिब्बे में खाना पकाए जाने के पर्याप्त संकेत मिले हैं.

    रेलवे में ज्वलनशील पदार्थ ले जाना वर्जित, हो सकती है कार्रवाई 

    रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 67, 164 और 165 के तहत गैस सिलेंडर, पटाखे, एसिड, मिट्टी का तेल, पेट्रोल, थर्मिक वेल्डिंग, स्टोव और विस्फोटक जैसे ज्वलनशील पदार्थ रेलवे में ले जाना दंडनीय अपराध है. रेलवे अधिनियम की धारा 67 खतरनाक या आपत्तिजनक सामान की ढुलाई के बारे में बताया गया है. वहीं धारा 164 और धारा 165 ट्रेन में गैरकानूनी तरीके से आपत्तिजनक सामान लाने के बारे में बताती है.

    इस में तीन साल तक की कैद या 500 रुपये से 1,000 रुपये तक जुर्माना या दोनों का प्रावधान है. रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार निजी पर्यटक दलों को लिखित घोषणा देनी होती है कि वे अपनी यात्रा के दौरान कोई भी ज्वलनशील वस्तु नहीं ले जाएंगे. इस मामले में भी प्राइवेट पार्टी ने घोषणा पत्र दिया था कि वे कोई भी ज्वलनशील वस्तु नहीं ले जाएंगे. हालांकि नियम के विपरीत ले जाये गये वस्तुओं की जांच नहीं कर इस मामले में रेलवे भी बराबर का दोषी बन रहा है.

    किसी भी खबर में सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप अपनी प्रतिक्रिया अथवा सूचना/खबरें मेल [email protected] या वाट्सएप 9905460502 पर भेज सकते हैं. 

    टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

    वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, क्लिक करें : RAILHUNT

    Madurai Train Accident
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleडांगुवापोसी में SERMU रनिंग ब्रांच की काउंसिल मीटिंग आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
    Next Article UMRKS के अधिवेशन में कर्मचारियों के शोषणा और उत्पीड़न पर गरजे नेता, कहा – इसे रोका जाना चाहिए
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    मीडिया

    NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

    September 23, 2026
    मीडिया

    चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!

    July 9, 2026
    मीडिया सोशल मीडिया

    ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

    July 8, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group